बालक छात्रावास की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 5 सितंबर निर्धारित

Spread the love
Read Time:1 Minute, 54 Second

बालक छात्रावास की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 5 सितंबर निर्धारित

बैतूल, 28 अगस्त 2024
शैक्षणिक सत्र 2024-25 के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास हमलापुर बैतूल में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2024 निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक  कल्याण कार्यालय एवं बालक छात्रावास हमलापुर से आवेदन प्राप्त कर सकते है।
पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण सहायक संचालक ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास हमलापुर बैतूल में 100 सीटों के विरूद्ध 35 रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाना है। पूर्व में रिक्त सीटों पर प्रवेश की अंतिम तिथि 15 अगस्त तक थी। रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए न्यूनतम आवेदन प्राप्त हुए है। बालक छात्रावास हमलापुर में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 5 सितंबर 2024 निर्धारित की गई है। इच्छुक पात्र विद्यार्थी पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक  कल्याण कार्यालय एवं बालक छात्रावास हमलापुर से आवेदन प्राप्त कर सकेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन
Next post गुणवंत बाबा मंदिर परिसर में पौधारोपण किया।