गुणवंत बाबा मंदिर परिसर में पौधारोपण किया।
गुणवंत बाबा मंदिर परिसर में पौधारोपण किया।
भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध नगर पालिका नगर परिषद अधिकारी, कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष के.के. भावसार ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री निरंजन सिंह सुबह सारनी पहुंचे। उन्होंने गुणवंत बाबा मंदिर परिसर में 51 विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर उनके साथ विभागीय संगठन मंत्री विनय डोंगरे, जिला सह मंत्री हरिओम कुशवाह भी मौजूद थे। प्रांतीय संगठन मंत्री निरंजन सिंह ने यहां आम, नीम, आंवला, बेलपत्र समेत अन्य प्रजातियों के पौधे रोपे एवं संगठन सदस्यों को उक्त पौधों की देखरेख करने के निर्देश दिए। पौधारोपण के पश्चात प्रांतीय संगठन मंत्री ने अधिकारी, कर्मचारियों की बैठक ली एवं उनकी समस्याएं जानी। स्थानीय संगठन ने उन्हें दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित किए जाने की मांग की। प्रांतीय संगठन मंत्री ने कहा कि उक्त मांग राज्य शासन को दी जा चुकी है। इसे लेकर आगामी दिनों में प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कर्मचारियों को नियमित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण को लेकर बीएमएस प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर विनोद परिहार, सतपाल सोना, छंगा प्रसाद, रामकरण पथरोड़ के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
More Stories
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*...
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन*
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन* सारनी। भारत सरकार द्वारा जनगणना को लेकर अब तेजी से कार्यवाही शुरू हो गई...
दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध का होगा पालन*
*दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह...
जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई
*जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई* पाथाखेड़ा क्षेत्र का मुख्य नाला, कई...
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण*
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण* नगर पालिका में कार्यक्रम का आयोजन, नारी वंदन...
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा है – किरण तायडे
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत केवल एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा...
