नेशनल लोक अदालत के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
नेशनल लोक अदालत के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
बैतूल, 10 सितंबर 2024
में 14 सितंजिलेबर 2024 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाने एवं आम नागरिकों को इसके प्रति जागरूक किए जाने के उद्देश्य से 10 सितम्बर को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्राणेश कुमार प्राण द्वारा जिला न्यायालय परिसर से विद्युत विभाग के प्रचार वाहनों एवं जिला प्राधिकरण के प्रचार वाहन को पैरालीगल वालेंटियर के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर नेशनल लोक अदालत की प्रभारी अधिकारी एवं विशेष न्यायाधीश श्रीमती दिव्यांगना जोशी पांडे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. कु.महजबीन खान तथा समस्त न्यायाधीशगण तथा कर्मचारी मौजूद रहे।
नेशनल लोक अदालत हेतु खण्डपीठ गठित
जिले में 14 सितंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण हेतु मान. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैतूल के अध्यक्ष श्री प्राणेश कुमार प्राण द्वारा कुल 20 खण्डपीठों का गठन किया गया है। जिला मुख्यालय हेतु 10 खण्डपीठ गठित की गई है, जबकि तहसील अंतर्गत सिविल न्यायालयों क्रमश: आमला के लिये 03 खंडपीठ, भैंसदेही के लिये 02 तथा मुलताई के लिये 05 खण्डपीठ गठित की गई है। उक्त नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित सिविल, आपराधिक, चैंक बाउंस तथा मोटर दुर्घटना संबंधित प्रकरणों, विद्युत अधिनियम तथा प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में जलकर, संपत्ति कर, बैंक ऋण वसूली तथा टेलीफोन बिल के प्रकरणों का आपसी राजीनामा के आधार पर निराकरण किया जाएगा।
More Stories
बैतूल जिले केआठनेर ब्लाक के ढोडा पंचायत के गांव भटबोरी मे नाही बिजली हैना ही पक्का सडक रास्ता अभाव मे यहा के लोगों को आज भी आदम जमाने का संघर्ष करना पडताहै।
बैतूल जिले आठनेर ब्लॉक ढोडापंचायत के गांव भटबोरीमे मे नाही बिजी हैना ही पक्का सडक रास्ता अभाव मे यहा के...
सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे हर्ष उल्लास से मनाई गई सभी सामाजिक राजनैतिक प्रमुख संगठन भाजपा आप कांग्रेसीयो ने प्रतिमा छायाचित्र पर पुष्प माला चढाई अभिवादन किया . केक काटा गया ढोल ढमाके साथ रैली निकाली गई।
14 अप्रैल सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की 135वी जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे...
महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें। महिला शिक्षा-महिला सशक्तिकरण पर कार्य किया।एक शिक्षा के अभाव मे शुद्रो का पतन हुआ है।
महात्मा ज्योतिबा फुले की199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें। महिला शिक्षा-महिला सशक्तिकरण पर कार्य किया।एक शिक्षा के अभाव मे शुद्रो का...
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
