सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न
Read Time:3 Minute, 8 Second
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न
बैतूल 18 अक्टूबर 2024सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों एम.एस.एम.ई. के प्रदर्शन को बढ़ावा देने के लिए रेजिंग एंड एक्सलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस “रैम्प” स्कीम के अंतर्गत जिले के विभिन्न उद्योग संघों की भागीदारी के साथ शुक्रवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत के सभा कक्ष में किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजीव रंजन श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जेड स्कीम, लीन मैन्युफैक्चरिंग स्कीम, और व्यापार प्राप्य इलेक्ट्रॉनिक डिस्काउंटिंग सिस्टम के बारे में जागरूकता लाना है।
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री रोहित ने योजना का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने आरएएमपी योजना के उद्देश्यों और इसमें मध्य प्रदेश सरकार की भूमिका और योगदान पर प्रकाश डाला। इसके बाद “जेड” अर्थात जीरो डिफेक्ट ज़ीरो इफेक्ट विशेषज्ञ श्री अमन बंसल ने जेड योजना के लाभों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बैतूल के उद्योगों को जेड सर्टिफाइड बनने की अपील की और इस दिशा में उद्योगों को आगे आने का आग्रह किया। कार्यशाला के दौरान, राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद से श्री सरोज जेना ने लीन स्कीम के महत्व पर एक प्रभावशाली सत्र लिया, जिसमें उन्होंने इस योजना के कार्यान्वयन से एम.एस.एम.ई. को होने वाले लाभों पर चर्चा की। बैतूल उद्योग संघ के अध्यक्ष श्री ब्रज आशीष पांडे व कैट के उपाध्यक्ष श्री मुकेश गुप्ता ने अपने सदस्यों से अपील की कि वे इन योजनाओं में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने उद्योगों को ज़ेड स्कीम और अन्य योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें। इस वर्कशॉप में उद्योग जगत के विभिन्न प्रतिनिधियों व जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, बैतूल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और इसे एम.एस.एम.ई. के भविष्य के लिए अत्यधिक लाभकारी माना गया
More Stories
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन बैतूल - आमला विधानसभा क्षेत्र...
