केंद्रीय मंत्री-बैतूल विधायक नें स्थानीय कलाकारों से खरीदे दीपक ,मूर्तियां,पूजन सामग्री
केंद्रीय मंत्री-बैतूल विधायक नें स्थानीय कलाकारों से खरीदे दीपक ,मूर्तियां,पूजन सामग्री
पीएम – सीएम के वोकल फॉर लोकल मिशन को बढ़ा रहे आगे
बैतूल। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव के “वोकल फाॅर लोकल” मिशन को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्रीय सांसद- केन्द्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके एवं बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल के साथ जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार सुबह कारगिल चौक बैतूल में पथ विक्रेताओं से दीपोत्सव पर्व के लिए स्थानीय कुम्भकारों,मूर्तिकारों और कलाकारों से दीपक,मूर्तिया सहित साज सज्जा एवं पूजन सामग्री की खरदारी की। इस दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं बैतूल विधायक नें दुकानदारों से चर्चा कर उनके हाल चाल जानेें तथा व्यवसाय के संबंध में बातचीत भी की। केन्द्रीय मंत्री एवं बैतूल विधायक नें आम जन से अपील की कि दीपावली त्योहार के साथ हमेशा ही स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित की गई वस्तुए ही खरीदें। जिससे हमारी पुरातन कला और संस्कृति हमेशा जीवंत रहेगी तथा स्थानीय कुम्भकारों मूर्तिकारों,शिल्पियों सहित अन्य कलाकारों की आर्थिक स्थित मजबूत होगी।केन्द्रीय राज्यमंत्री डी.डी.उइके बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल के साथ बैतूल नपा अध्यक्ष श्रीमति पार्वती बाई बारस्कर,नपाउपाध्यक्ष महेश राठौर, कोठी बाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य,गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा सहित पार्षदों,भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों नें भी दीपावली के लिए स्थानीय कलाकारों से पूजन एवं साज सज्जा की सामग्री खरीदी।
More Stories
चर्चा है कि विधायक राजनीती पुलिस शह सईया बने कोतवाल तब डर काहे का सारनी बगडोना मे सट्टे का अवैध धंधा बेखोफ संचालित.
चर्चा है कि विधायक राजनीती पुलिस की शह पर सईया बने कोतवाल तब डर काहे का. सारनी बगडोना मे सट्टा...
भारतीय हॉकी संघ के शताब्दी वर्ष में बैतूल विधायक ने दी बड़ी सौगात
भारतीय हॉकी संघ के शताब्दी वर्ष में बैतूल विधायक ने दी बड़ी सौगात हेमंत खंडेलवाल के प्रयासों से हॉकी सिंथेटिक...
न्याय की जीत-बैतूल चेक बाउंस केस मे रंजीत राठौर को मिली बरी दस्तावेज ने साबित की सच्चाई
न्याय की जीत - बैतूल में चेक बाउंस केस में आरोपी रंजीत राठौर को मिली पूरी बरी, दस्तावेजों ने साबित...
*प्रताप बिसंदरे अफ्रीका के सर्वोच्च चोटी माउंट “किलिमंजारो” पर फहरायेंगे तिरंगा*
प्रताप बिसंदरे अफ्रीका के सर्वोच्च चोटी माउंट "किलिमंजारो" पर फहरायेंगे तिरंगा आमला /बैतूल। नगर आमला के होनहार और प्रसिद्ध पर्वतारोही...
आर.डी. पब्लिक स्कूल में हुआ इंटर स्कूल टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन चार दिवसीय टूर्नामेंट में 16 टीमों ने की सहभागिता
आर.डी. पब्लिक स्कूल में हुआ इंटर स्कूल टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन चार दिवसीय टूर्नामेंट में 16 टीमों...
793 ग्रामों में पेयजल प्रबंधन के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सुझाव पर बनेगी कार्ययोजना 545 ग्रामों में प्रगतिरत समूह जलप्रदाय योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश पीएचई मंत्री – अफसरों के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की उच्च स्तरीय बैठक में हुआ निर्णय बैठक में बैतूल जिले के विधायक भी हुए शामिल
793 ग्रामों में पेयजल प्रबंधन के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सुझाव पर बनेगी कार्ययोजना 545 ग्रामों में प्रगतिरत समूह...
