मध्यप्रदेश के विकास और सुशासन की दिशा में सभी अपनी महती भूमिका निभाएं : कलेक्टर श्री सूर्यवंशी

Spread the love
Read Time:4 Minute, 10 Second

मध्यप्रदेश के विकास और सुशासन की दिशा में सभी अपनी महती भूमिका निभाएं : कलेक्टर श्री सूर्यवंशी

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर कलेक्टोरेट बैतूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम

स्व सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया स्टॉल

प्रदेश की विकास यात्रा पर केंद्रित डॉक्यूमेंट्री का किया गया प्रदर्शन

बैतूल 01 अक्टूबर, 2024

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 1 नवंबर के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के मुख्य अतिथि में कलेक्ट्रेट कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया ,जिसमें संयुक्त कलेक्टर श्री मकसूद अहमद, एसडीएम श्री राजीव कहार सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहें।

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप मध्यप्रदेश की विकास, समृद्धि और सुशासन की दिशा में सभी अपनी महती भूमिका निभाएं। सभी अधिकारी कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के विकास में अनेक महापुरुषों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सभी मैदानी कर्मचारी से लेकर वरिष्ठ अधिकारी तक सभी जनहित में पूरी तत्परता के साथ अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन करें।

उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचे। जनहित से जुड़ी समस्याओं का सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए। उन्होंने बताया कि एक ग्रामीण दूर दराज से अपनी दैनिक पारिश्रमिक को छोड़कर और अपनी पूंजी व्यय कर अपनी समस्याओं को लेकर कार्यालय आते हैं। अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले जनसामान्य की समस्याओं का पूरी संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण रूप से समय पर पूर्ण कराएं। आमजनो को उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करें। जनहित से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण तथा योजनाओं का लाभ सभी पात्रों तक पहुंचाकर प्रदेश के विकास और सुशासन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने कार्यक्रम में सभी को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस और दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में आजीविका मिशन अंतर्गत ओम साईं स्व सहायता समूह द्वारा विभिन्न उत्पादों पर केंद्रित स्टॉल लगाया गया है। जिसका कलेक्टर श्री सूर्यवंशी सहित सभी अधिकारी कर्मचारियों ने अवलोकन किया और उत्पाद खरीदे। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के विकास यात्रा पर केंद्रित डॉक्यूमेंट्री का भी अवलोकन किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश की भौगोलिक संरचना, वर्तमान स्वरूप , प्रशासनिक संरचना और विकास का विस्तार से प्रदर्शन किया गया

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post केंद्रीय मंत्री-बैतूल विधायक नें स्थानीय कलाकारों से खरीदे दीपक ,मूर्तियां,पूजन सामग्री
Next post मध्यप्रदेश स्थापना दिवस : गौशालाओं में गौ माता का किया गया पूजन