“सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर” अभियान 19 से 24 दिसंबर तक

Spread the love
Read Time:3 Minute, 30 Second

“सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर” अभियान 19 से 24 दिसंबर तक

जिला मुख्यालय सहित तहसील एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होंगे विशेष कैंप

कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने अभियान के सफल और सुचारू संचालन के दिए निर्देश

बैतूल 17 दिसंबर2024

        प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में कार्मिक लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय, प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग भारत सरकार के निर्देशानुसार “सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर” अभियान 19 दिसंबर से 24 दिसंबर तक चलाया जाएगा। जिले में अभियान के सफल और सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है। अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी, जिसमें जिला मुख्यालय सहित तहसील एवं पंचायत स्तर पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिनमें केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं में वंचित हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।     

      अभियान के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा क्लस्टर लेवल पर नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए है। कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से आग्रह किया है कि सुशासन सप्ताह अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत आयोजित होने वाले विशेष शिविरों में सम्मिलित होकर अभियान का लाभ उठाएं। अभियान के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों के क्रम में 23 दिसंबर को गुड गवर्नेंस पर जिला/तहसील स्तर पर कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। जिले में सुशासन के लिए विशेष नवाचारों को भी प्रोत्साहन दिया जाएगा।

   कलेक्टर श्री सूर्यवंशी की अध्यक्षता में अभियान के संचालन के संबंध में गत दिवस कलेक्ट्रेट कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान का पूरी तत्परता एवं गंभीरता के साथ क्रियान्वयन किया जाए। अभियान के तहत आयोजित होने वाले शिविरों में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण कराएं। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने अभियान के सतत समन्वय एवं डाटा संकलन के लिए तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम गठित करने के भी निर्देश बैठक में दिए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post भारत के ब्राह्मण विदेशी युरेशियम या मुलनिवासी ?
Next post जिला स्तरीय रोजगार मेले में चयनितों का द्वितीय दल वर्धमान फैब्रिक्स बुदनी के लिए रवाना