*मेरा शहर मेरा घर अभियान के तहत नगर पालिका ने सार्वजनिक पार्कों, प्रतिमा स्थलों और मंदिरों की सफाई*
*मेरा शहर मेरा घर अभियान के तहत नगर पालिका ने सार्वजनिक पार्कों, प्रतिमा स्थलों और मंदिरों की सफाई*
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा स्वच्छ भारत सर्वेक्षण 2024 के तहत मेरा शहर मेरा घर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नगर पालिका परिषद सारनी की टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों, पार्कों, मदीरों अन्य स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान लगातार जारी है।नगर पालिका परिषद सारनी के स्वच्छ भारत सर्वेक्षण 2024 के नोडल अधिकारी केके भावसार ने बताया कि स्वच्छ भारत सर्वेक्षण 2024 के तहत मेरा शहर मेरा घर अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम के निर्देशन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित पार्कों, मंदिरों, स्मारकों, प्रतिमा स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत उक्त स्थानों पर नगर पालिका की टीम द्वारा साफ सफाई की गई। सभी क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थानों, मदिरों एवं पार्कों की सफाई का अभियान सतत जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न माध्यमों से आम लोगों को स्वच्छता अभियान से जोड़ा जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम ने बताया कि नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा अपने स्तर पर उक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसमें आम लोगों की भागीदारी भी आवश्यक है। नगर को स्वच्छ एवं अंदर बनाए रखने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है। इसलिए सांझा प्रयास से उक्त अभियान में भागीदारी कर सारनी नगर पालिका को स्वच्छता में नंबर वन बनना है।
More Stories
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*...
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन*
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन* सारनी। भारत सरकार द्वारा जनगणना को लेकर अब तेजी से कार्यवाही शुरू हो गई...
दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध का होगा पालन*
*दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह...
जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई
*जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई* पाथाखेड़ा क्षेत्र का मुख्य नाला, कई...
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण*
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण* नगर पालिका में कार्यक्रम का आयोजन, नारी वंदन...
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा है – किरण तायडे
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत केवल एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा...
