सारनी में शहीद कश्मीरा सिंह प्रतिमा क्षतिग्रस्त, पुलिस थाना में शिकायत बिजली कर्मचारी आक्रोशित और आहत
सारनी में शहीद कश्मीरा सिंह प्रतिमा क्षतिग्रस्त, पुलिस थाना में शिकायत,बिजली कर्मचारी आक्रोशित और आहत
सारनी – मप्र पावर जनरेटिंग कर्मचारी जनता युनियन शाखा सारनी ने शहीद कश्मीरा सिंह की प्रतिमा असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त करने की लिखित शिकायत सारनी पुलिस थाना में की है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1987 में शहीद कश्मीरा सिंह की प्रतिमा युनियन बैंक आफ इंडिया शाखा सारनी के सामने प्रांगण में स्थापित है।8 मार्च को बिजली कर्मचारी शहीद कश्मीरा सिंह को श्रद्धांजलि देने बिजली कर्मचारी जनता युनियन के लोग जब प्रतिमा स्थल पहुंचे तो शहीद कश्मीरा सिंह की प्रतिमा क्षतिग्रस्त में हाथ और नाक टुटी हुई देखे जाने पर बिजली कर्मचारी जनता युनियन के लोग आहत हुए।मप्र पावर जनरेटिंग कर्मचारी जनता युनियन शाखा सारनी ने कहा कि घटना निंदनीय है। क्षतिग्रस्त प्रतिमा घटना से सारनी नगर क्षेत्र में कोई भी प्रतिमा सुरक्षित नही है। असामाजिक तत्वों के निशाने पर अन्य प्रतिमाए निशाने पर आशंकित है। शहीद कश्मीरा सिंह की प्रतिमा क्षतिग्रस्त घटना से मप्र पावर जनरेटिंग कर्मचारी आक्रोशित और आहत हैं। सारनी पुलिस थाने में लिखित शिकायत में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए बिजली कर्मचारी संगठन किसी प्रकार का आन्दोलन और प्रदर्शन नही कर रहे है लेकिन प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले असामाजिक तत्वों को तुरन्त गिरफ्तार करने की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिमा युनियन बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज देखने पर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले असामाजिक तत्व अपराधियों का पता लगाया शीघ्र पकड़ा जा सकता है। नुकशान की भरपाई और उचित कार्यवाही की बात की है।
More Stories
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*...
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन*
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन* सारनी। भारत सरकार द्वारा जनगणना को लेकर अब तेजी से कार्यवाही शुरू हो गई...
दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध का होगा पालन*
*दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह...
जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई
*जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई* पाथाखेड़ा क्षेत्र का मुख्य नाला, कई...
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण*
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण* नगर पालिका में कार्यक्रम का आयोजन, नारी वंदन...
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा है – किरण तायडे
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत केवल एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा...
