100 दिवसीय निःक्षय शिविर अभियान में उच्च जोखिम 90 हजार 974 की हुई स्क्रीनिंग
100 दिवसीय निःक्षय शिविर अभियान में उच्च जोखिम 90 हजार 974 की हुई स्क्रीनिंग
बैतूल 01 जनवरी 2025
कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 7 दिसम्बर 2024 से 100 दिवसीय निःक्षय शिविर अभियान प्रारंभ है, जो आगामी 23 मार्च 2025 तक चलेगा। अभियान के तहत सीएचसी, पीएचसी एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नि-क्षय शिविर लगाए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रविकांत उइके ने बताया कि 31 दिसम्बर 2024 तक जिले में कुल 1225 शिविर लगाकर लक्षित उच्च जोखिम जनसंख्या 97043 के विरूद्ध 90 हजार 974 की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 2585 का नॉट टेस्ट एवं 764 की एक्सरे जांच की गई, जिसमें 104 टीबी के मरीज पाये गये, जिनका उपचार प्रारंभ किया गया। अभियान के दौरान 111 निःक्षय मित्र बनाये गये, निःक्षय मित्र द्वारा 64 टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित किये। निःक्षय मित्र योजनांतर्गत दिनांक 1 जनवरी 2025 को जिला चिकित्सालय बैतूल में डीपीसी श्री जितेन्द्र भनारिया जिला शिक्षा केन्द्र बैतूल द्वारा 12 हजार 500 रूपए फूड बॉस्केट (टीबी के मरीजों) के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रविकांत उइके, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ जगदीश घोरे, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ आर गोहिया की उपस्थिति में जिला क्षय अधिकारी डॉ आनंद मालवीय को प्रदाय किये गये।
More Stories
सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे हर्ष उल्लास से मनाई गई सभी सामाजिक राजनैतिक प्रमुख संगठन भाजपा आप कांग्रेसीयो ने प्रतिमा छायाचित्र पर पुष्प माला चढाई अभिवादन किया . केक काटा गया ढोल ढमाके साथ रैली निकाली गई।
14 अप्रैल सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की 135वी जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे...
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
