पारसडोह डेम की पाईप लाईन फूटने से किसान की फसल हुई बर्बाद-मुलताई कार्य पालन यंत्री की ध्यान नही देने की कलेक्टर से की शिकायय-बर्बाद फसल का मुआवजा दिए जाने की लगाई गुहार
Read Time:2 Minute, 37 Second
पारसडोह डेम की पाईप लाईन फूटने से किसान की फसल हुई बर्बाद-मुलताई कार्य पालन यंत्री की ध्यान नही देने की कलेक्टर से की शिकायय-बर्बाद फसल का मुआवजा दिए जाने की लगाई गुहार
बैतूल। आठनेर तहसील के ग्राम पुसली निवासी चंद्र किशोर सोलंकी के खेत में बिछी पारसडोह डेम की पाइपलाइन फूटने से उनकी फसल बर्बाद हो रही है। किसान चंद्राकिशोर ने मुलताई के कार्यपालन यंत्री को इसकी सूचना दी, लेकिन वे भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसकी शिकायत किसान चंद्र किशोर ने शुक्रवार को बैतूल मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर से की है और बर्बाद फसल का मुआवजा दिए जाने की गुहार लगाई है। आवेदन के माध्यम से किसान ने बताया कि उनकी कृषि भूमि ग्राम पुसली में स्थित है। जिसमें से सिंचाई के लिए पारसडोह डेम की पाईप लाईन गई है। उक्त पाईप लाईन खुल जाने के कारण उनकी कृषि भूमि में लगी फसल को नुकसान हो रहा है। पाईप लाईन को सीमेंट कांक्रीट से सुधार कर खुले पाईप को बंद किया जाना आवश्यक है। इसके पूर्व में भी पाइपलाइन फूट गई थी जिसके कारण फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई, लेकिन आज तक मुआवजा नहीं मिला। उन्होंने बताया कि उक्त पाईन लाईन को सुधारा दिया गया, लेकिन वर्तमान में पाईप लाईन फिर से खुल जाने के कारण पानी बह रहा है और खेत में लगी फसल पूरी तरह बर्बाद हो रही है। उक्त घटना की शिकायत कार्य पालन यंत्री जल संसाधन विभाग मुलताई को की गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है। किसान ने आवेदन के माध्यम से तत्काल चेक नं. 215 की मेन लाईन का पाईप लाईन को सुधारकर पानी लिकेज को बंद किए जाने तथा उक्त पाइपलाइन को अन्यत्र जगह स्थापित किए जाने की मांग की है.
More Stories
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन बैतूल - आमला विधानसभा क्षेत्र...
