पूर्व सैनिकों ने की आतंकवाद के खिलाफ महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
Read Time:2 Minute, 10 Second
पूर्व सैनिकों ने की आतंकवाद के खिलाफ
महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
बैतूल। जिले के पूर्व सैनिकों, गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, वरिष्ठ खिलाड़ियों और सांस्कृतिक संगठनों ने एकजुट होकर जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हाल ही में हुए आतंकी हमले की कठोर निंदा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक और ठोस कार्रवाई की मांग की गई है।ज्ञापन में कहा गया कि पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा निहत्थे और निर्दोष नागरिकों की बर्बर हत्या कोई नई घटना नहीं है। देश के पूर्व सैनिकों को सीमाओं पर पुनः एक बार अवसर करें। हम सेवानिवृत्त भले ही हो गए हैं, पर आज भी हमारे भीतर देश की रक्षा के लिए लड़ने और बलिदान देने का वही जज्बा जीवित है। “वन्स ए सोल्जर, ऑलवेज ए सोल्जर” की भावना के साथ पूर्व सैनिकों ने कहा कि कोई भी युद्ध शहीद होकर नहीं, बल्कि शत्रु को परास्त कर जीता जाता है। ज्ञापन सौंपने वालों में नाम अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, वरिष्ठ खिलाड़ी संघ के बबलू दुबे, रमेश भाटिया, हिन्दी सरदार, पप्पी शुक्ला, बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति की अध्यक्ष गौरी पदम, पूर्व सैनिको के साथ संघ के सचिव सुदामा सूर्यवंशी, ब्लाक अध्यक्ष हरि शंकर सावनेर उपस्थित रहे।
More Stories
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन बैतूल - आमला विधानसभा क्षेत्र...
