आतंकी हमले के विरोध में पेंशनर्स ने निकाला कैंडल मार्च, शहीद पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि
Read Time:2 Minute, 3 Second
आतंकी हमले के विरोध में पेंशनर्स ने निकाला कैंडल मार्च, शहीद पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि
बैतूल। जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में आतंकवादियों द्वारा हिन्दू पर्यटकों की धार्मिक पहचान पूछकर की गई नृशंस हत्या के विरोध में मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर एसोसिएशन बैतूल एवं प्रोग्रेसिव पेंशन एसोसिएशन बैतूल के संयुक्त बैनर तले एक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। यह कैंडल मार्च अंबेडकर चौक से प्रारंभ होकर करगिल चौक तक निकाला गया। करगिल चौक पर एकत्र होकर पेंशनर्स ने आतंकी हमले में शहीद हुए पर्यटकों के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पेंशनरों ने आतंकवादी घटना पर गहरा आक्रोश प्रकट किया और सरकार से मांग की कि वह इस नृशंस हमले के लिए जिम्मेदार आतंकियों और उनके सरपरस्तों को कड़ा सबक सिखाए। इस अवसर पर वरिष्ठ पेंशनर्स सुंदरलाल कड़वे, एमएम अंसारी, कैलाशचंद्र मालवीय, आरडी यादव, प्रकाश मांडवे, ललित सिसोदिया, दिलीप श्रीवास, जगन्नाथ पाठेकर, वीके तिवारी, शिवचरण हज़ारे, शेख इशाक, अशोक गुलहाने, नरेंद्र सोनी, प्रेमलाल बारंगे, अमरलाल गोहिते, अशोक श्रीवास,एके भार्गव, पुरण सिंग सोलंकी, पृथ्वी सिंग, इन्द्र सिंग चौहान, प्रेम पवार, रमेश मंसुरिया, गयाप्रसाद दीवान, लक्ष्मण नाचने, हरिओम रायपुरे, पीके जैन सहित लगभग 100 पेंशनर्स उपस्थित रहे।
More Stories
बैतूल जिले केआठनेर ब्लाक के ढोडा पंचायत के गांव भटबोरी मे नाही बिजली हैना ही पक्का सडक रास्ता अभाव मे यहा के लोगों को आज भी आदम जमाने का संघर्ष करना पडताहै।
बैतूल जिले आठनेर ब्लॉक ढोडापंचायत के गांव भटबोरीमे मे नाही बिजी हैना ही पक्का सडक रास्ता अभाव मे यहा के...
सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे हर्ष उल्लास से मनाई गई सभी सामाजिक राजनैतिक प्रमुख संगठन भाजपा आप कांग्रेसीयो ने प्रतिमा छायाचित्र पर पुष्प माला चढाई अभिवादन किया . केक काटा गया ढोल ढमाके साथ रैली निकाली गई।
14 अप्रैल सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की 135वी जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे...
महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें। महिला शिक्षा-महिला सशक्तिकरण पर कार्य किया।एक शिक्षा के अभाव मे शुद्रो का पतन हुआ है।
महात्मा ज्योतिबा फुले की199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें। महिला शिक्षा-महिला सशक्तिकरण पर कार्य किया।एक शिक्षा के अभाव मे शुद्रो का...
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
