प्रदीपन संस्था ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित बच्चों को प्रतिदिन योग और एक्सरसाइज करने के लिए किया प्रेरित
Read Time:2 Minute, 34 Second
प्रदीपन संस्था ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित
बच्चों को प्रतिदिन योग और एक्सरसाइज करने के लिए किया प्रेरित
बैतूल। सामुदायिक पुलिसिंग सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन पुलिस विभाग के स्वास्थ्य कार्यालय में किया गया। प्रदीपन संस्था बैतूल की सचिव श्रीमती रेखा गुजरे के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 100 बच्चों की उपस्थिति रही।
संस्था की सामाजिक कार्यकर्ता चारू वर्मा ने इस वर्ष की थीम “डार्क इंटिमेशन” के बारे में बताया और बच्चों को यह समझाया कि तंबाकू उत्पादों का निर्माण समाज के लिए हानिकारक मंशा के साथ होता है। उन्होंने कहा कि जब बच्चे अपने घरों में बड़ों को तंबाकू, बीड़ी या सिगरेट का सेवन करते हुए देखते हैं, तो वे भी उसकी ओर आकर्षित होते हैं और चोरी-छिपे इसका सेवन करने लगते हैं। यह न केवल उनके शारीरिक और मानसिक विकास को प्रभावित करता है, बल्कि शिक्षा से भी दूर कर देता है। चारू वर्मा ने यह भी बताया कि तंबाकू जैसे नशीले पदार्थों के सेवन से गंभीर बीमारियां होती हैं और कम उम्र में मृत्यु की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में बच्चों को इनसे दूर रहना चाहिए और परिवार एवं समाज को भी इस दिशा में जागरूक रहना चाहिए। बैतूल डांस एकेडमी की प्रभारी श्रीमती साधना मिश्रा ने बच्चों को प्रतिदिन योग और एक्सरसाइजकरने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नियमित योग से मानसिक शांति मिलती है, नकारात्मक विचार दूर रहते हैं और शरीर स्वस्थ बना रहता है।कार्यक्रम के अंत में प्रदीपन संस्था द्वारा सभी बच्चों और महिलाओं को नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई गई।
More Stories
सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे हर्ष उल्लास से मनाई गई सभी सामाजिक राजनैतिक प्रमुख संगठन भाजपा आप कांग्रेसीयो ने प्रतिमा छायाचित्र पर पुष्प माला चढाई अभिवादन किया . केक काटा गया ढोल ढमाके साथ रैली निकाली गई।
14 अप्रैल सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की 135वी जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे...
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...

बैतूल