एसपी कार्यालय परिसर में बेलपत्र के पौधे का किया रोपण

Spread the love
Read Time:3 Minute, 23 Second

एसपी कार्यालय परिसर में बेलपत्र के पौधे का किया रोपण 

बच्चों को पर्यावरणीय संकट और उसके समाधान के तरीकों से कराया अवगत

पर्यावरण दिवस पर प्रदीपन संस्था द्वारा जागरूकता अभियान और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

घरों में तुलसी, आंवला और नीम जैसे पौधों को लगाने का किया आह्वान

बैतूल। पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रदीपन संस्था बैतूल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला एसपी कार्यालय परिसर में एसपी कमला जोशी द्वारा बेलपत्र के पौधे का रोपण कर की। गई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्राध्यापक शकुन्तला पचोरी ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, कार्यशालाओं, दीवार लेखन, एवं प्रशिक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को पर्यावरणीय संकट और उसके समाधान के तरीकों से भी अवगत कराया। 
अभियान के तहत ग्राम पंचायत महदगांव में जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समिति की सदस्य तुलसी के नेतृत्व में महिलाओं के सहयोग से एक संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में मुख्यमंत्री सामुदायिक विकास नेतृत्व कार्यक्रम के परामर्शदाता श्री आशिष कोकने ने वैश्विक तापवृद्धि, जंगलों की अंधाधुंध कटाई, रसायनिक कृषि, प्लास्टिक उपयोग और पारंपरिक यातायात साधनों के स्थान पर अधिक कार्बन उत्सर्जन करने वाले साधनों की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की।
प्रदीपन संस्था की निदेशक रेखा गुजरे ने कहा कि महिलाएं सदैव पर्यावरण संरक्षण में अग्रणी रही हैं चाहे वह पारंपरिक कृषि हो या पौधों की देखरेख। उन्होंने हर घर में तुलसी, आंवला और नीम जैसे पौधों को लगाने का आह्वान किया। साथ ही, प्लास्टिक के खेतों तक पहुंचने से रोकने और जैविक कृषि वाहिकाओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि जल स्रोतों के पास रिचार्जिंग कार्यों की आवश्यकता है और समूह की महिलाओं को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया गया। इसी उद्देश्य से 50 महिलाओं को आम, आंवला, पीपल, जामुन, बेलपत्र, तुलसी और नीम जैसे पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का समापन और आभार प्रदर्शन संस्था की कार्यकर्ता पूनम अतुलकर द्वारा किया गया।
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post प्रदीपन संस्था ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित बच्चों को प्रतिदिन योग और एक्सरसाइज करने के लिए किया प्रेरित
Next post चोपना में बिजली विभाग के कर्मचारी से मारपीट करने वाले दबंगों पर हो उचित दंडात्मक कार्रवाई कर्मचारियों ने चोपना थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन