*हर घर तिरंगा अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका में सजाई तिरंगा रंगोली, आज होगी राखी बनाओ स्पर्धा* 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, लोगों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने किया जा रहा प्रेरित, 11 अगस्त को होगी साइकिल रैली का भी होगा आयोजन।

Spread the love
Read Time:3 Minute, 20 Second

*हर घर तिरंगा अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका में सजाई तिरंगा रंगोली, आज होगी राखी बनाओ स्पर्धा*

क15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, लोगों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने किया जा रहा प्रेरित, 11 अगस्त को होगी साइकिल रैली का भी होगा आयोजन।

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत बुधवार से ही कर दी गई है। इस अभियान के तहत लोगों को अपने घरों, प्रतिष्ठानों में तिरंगा लगाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। अभियान के तहत गुरूवार को नगर पालिका कार्यालय में तिरंगा थीम पर पर रंगोली सजाओ स्पर्धा हुई। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रंगोली सजाई।

कार्यक्रम की शुरूआत दोपहर 1 बजे हुई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गुरूवार को रंगोली सजाओ स्पर्धा हुई। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षद योगेश वर्डे के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए।नगर पालिका कार्यालय में सारनी, पाथाखेड़ा एवं शोभापुर सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा थीम पर रंगोली सजाई। कार्यालय के हाल एवं आंगन में आकर्षक रंगोली सजाई गई। इस अवसर पर सारनी परियोजना अधिकारी संगीता धुर्वे, रश्मि अकोदिया उपस्थित रहीं। अभियान के तहत 8 अगस्त को आंगनबाड़ी केंद्रों में रंगोली और राखी बनाओ स्पर्धा होगी। इसी दिन नपा द्वारा नपा कार्यालय, जय स्तंभचौक, नगर पालिका उप कार्यालय, शहीद स्मारकर, आनंद परिसर पर आकर्षक लाइटिंग की जाएगी। 11 अगस्त को मानव श्रंखला निर्माण, साइकिल रैली का आयोजन कन्या स्कूल बाजार सारनी से बाजार चौक, स्टेट बैंक, जय स्तंभ होते हुए नपा तक किया जाएगा। बाइक रैली तिरंगा थीम पर 12 अगस्त को आयोजित होगी। जो आनंद परिसर बगडोना से शॉपिंग सेंटर सारनी होते हुए शहीद स्मारक पर पहुंचेगी। स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम 13 अस्त को शहीद स्मारकों पर होगा। 14 अगस्त को स्मारक, शिलाफलकम पर पुष्पांजलि और शपथ कार्यक्रम होगा। हर घर तिरंगा अभियान का समापन 15 अगस्त को नगर पालिका कार्यालय में सुबह 9 बजे से होगा।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post कर्नाटक प्राथमिक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल सुलेमान को सस्पेंड कर जेल भिजवाने के चक्कर में पानी टंकी में जहर मिलाने का आरोप राम सेना के कथित नेताओं को पुलिस ने किया गिरफतार
Next post महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन के अंतर्गत 10 अगस्त को विशाल मशाल यात्रा इंदोरा से संविधान चौंक तक