शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन
शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन
बैतूल, 27 अगस्त 2024
शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में करियर काउंसलिंग योजना के अंतर्गत 27 अगस्त को करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। रोजगार संचालनालय मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार आयोजित कार्यशाला में जिला रोजगार कार्यालय से काउंसर श्रीमती वंदना कनाठे, विषय विशेषज्ञ श्री पप्पू धुर्वे एवं श्री हरिशचन्द्र उइके ने प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन दिया।
श्रीमती वंदना कनाठे ने प्रशिक्षणार्थियों को व्यक्तित्व विकास की आवश्यकता को इंगित करते हुए आत्मविश्वास बढ़ाने के लिये प्रेरक जानकारी दी एवं प्रत्येक क्षेत्र में महिला अभ्यर्थियों को आगे आने के लिये प्रेरित किया। श्री पप्पू धुर्वे ने करियर के विविध क्षेत्रों की जानकारी देते हुए रोजगार के अवसर एवं उसके लिये आवश्यक अर्हताओं के बारे में विस्तार से बताया।
प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए दिया मार्गदर्शन
कार्यशाला में श्री हरिशचन्द्र उइके ने छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी एवं साक्षात्कार किस प्रकार दिए जाने हेतु महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। संस्था प्राचार्य श्री रेवाशंकर पंडाग्रे ने करियर काउंसलिंग हेतु पधारे अतिथियों द्वारा दिए मार्गदर्शन को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस अवसर वरिष्ठ प्रशिक्षण अधिकारी श्रीमती पुष्पा बुनकर श्रीमती विनिता पाटिल, श्री महेश चौधरी श्री दिलीप बेले आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती विनिता पाटिल द्वारा किया गया।
More Stories
मल्टीनेशनल कंपनी कहीं गुलामगिरी की दुकान तो नहीं…?” व्यंग्य लेख निर्मल दास मानकर मोबाइल 7354089988
"मल्टीनेशनल कंपनी कहीं गुलामगिरी की दुकान तो नहीं...?" व्यंग्य लेख निर्मल दास मानकर मोबाइल 7354089988 [Best_Wordpress_Gallery id="110" gal_title="All images"] आज...
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) : भविष्य में मानव जाति का मित्र या शत्रु? लेखक : निर्मल दास मानकर
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) : भविष्य में मानव जाति का मित्र या शत्रु? लेखक : निर्मल दास मानकर 73540899988 प्रस्तावना [gallery...
अनुसूचित जाति उप योजना मेसालाना एसी /एसटी के लिए विशेष करोडो राशि का बजट आंटित लेकिन परिणाम अपेक्षित नही?
अनुसूचित जाति उपयोजना मे सालना विशेष करोडो राशि का बजट आवंटित लेकिन परिणाम अपेक्षित नही? [gallery ids="9995"] वित्तीय वर्ष 2017-18...
र एक संवेदनशील, भावनात्मक और सामाजिक संदेश देने वाली काल्पनिक कहानी प्रस्तुत है। इसमें पात्रों और घटनाओं के नाम काल्पनिक रखे गए हैं। कहानी का उद्देश्य बालिकाओं की सुरक्षा, पुलिस की जिम्मेदारी, माता-पिता की चिंता और समाज की संवेदनशीलता को उजागर करना है। ” बीस दिनों का अंधेरा !…” एक बेटी की तलाश, एक परिवार का संघर्ष और पुलिस की उम्मीद लेखक: निर्मल दास मानकर मो. न. 73540899988
समाचार कटिंग के आधार पर एक संवेदनशील, भावनात्मक और सामाजिक संदेश देने वाली काल्पनिक कहानी प्रस्तुत है। इसमें पात्रों और...
खून बेचकर शिक्षा – सपनों की कीमत लेखक : निर्मल दास मानकर मो.7354089988
खून बेचकर शिक्षा – सपनों की कीमत लेखक : निर्मल दास मानकर मो.7354089988 [gallery ids="9967"] उतरप्रदेश के प्रयागराज( इलाहाबाद) मेडिकल एसोसिएशन...
दादी का आशीर्वाद एक दादी और पोते के निश्छल प्रेम की भावनात्मक कहानी
दादी का आशीर्वाद " एक दादी और पोते के निश्छल प्रेम की भावनात्मक कहानी लेखक निर्मल दास मानकर मो. न.73540899988...
