पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर सारणी नगर पालिका को मिला राज्यस्तरीय प्रथम पुरस्कार

Spread the love
Read Time:3 Minute, 8 Second

पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर सारणी नगर पालिका को मिला राज्यस्तरीय  प्रथम पुरस्कार

पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत सारणी नगर पालिका द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी के मेश्राम एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री किशोर बरदे के कुशल मार्गदर्शन में पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडरो को 10000  रु ऋण3946 हितग्राहियों प्रकरण  लोन रु 20000 ऋण 1011हितग्राहियों और  50000 रु  ऋण  232 हितग्रहियो ऋण वितरण कराया गया है जो की  लक्ष्य के  अनुरूप शत प्रतिशत लाभ पी एम स्वनिधि  योजना में दिलाये जाने पर दिनांक 17 /9/ 2024 दिन मंगलवार कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन मिंटो हॉल भोपाल में माननीय श्री कैलाश विजयवर्गीय नगरीय  प्रशासन मंत्री जी के कर कमलो के माध्यम से नगर पालिका सारनी अध्यक्ष श्री किशोर बरदे मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीके  मेश्राम एवं  योजना शाखा  के नोडल अधिकारी श्री के के  भावसार को राज्यस्तरीय प्रथम पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र देकर नगर पालिका सारणी को  नगरीय प्रशासन मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया ।योजना के नोडल अधिकारी श्री के के भावसार जी द्वारा बताया गया कि शासन की योजना को जमीन स्तर पर जन जन  तक ले जाकर योजना की संपूर्ण जानकारी स्ट्रीट वेंडरों  को देकर शत प्रतिशत पंजीयन कर युद्ध स्तर पर  बैंको से सामंजस्य बनाकर बैंको के सहयोग के माध्यम से अपने दिए गए कार्यो को  हमारे डे एन यू एल एम  शाखा  सहायक प्रभारी पीएम स्वनिधि  योजना टीम लीडर रंजीत डोंगरे एवं   बैंकों में फील्ड पर तैनात कर्मचारी निराकार सागर राकेश डोंगरे  कामदेव सोनी, अनिल लिल्होरे, कीर्ति नायक, सद्दाम अंसारी  दीपक महोबे , प्रवीण आमरवंशी एवं सिटी मिशन मैनेजर मनोज परते और कुमारी निधि मेरावी   उक्त सभी कर्मचारियों की  कुशल रणनीति कड़ी मेहनत ईमानदारी लगन और उचित प्रयासों के माध्यम से  कर्मचारियों द्वारा ऑनलाइन पंजीयन कर हितग्राहियों को शत प्रतिशत बैंकों के सहयोग से ऋण वितरण करवा गया जिसके कारण नगर पालिका को प्रदेश स्तरीय प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post स्वच्छता ही सेवा के तहत विद्यार्थियों ने निकाली साइकिल रैली
Next post सीएम हेल्पलाइन में दर्ज लंबित शिकायतों का करें शत प्रतिशत निराकरण: कलेक्टर श्री सूर्यवंशी