वनग्राम अर्जुनगोंदी और सीताखेड़ी में संभागायुक्त श्री तिवारी ने देखी नल जल योजनाओं की स्थिति

Spread the love
Read Time:2 Minute, 21 Second

वनग्राम अर्जुनगोंदी और सीताखेड़ी में संभागायुक्त श्री तिवारी ने देखी

नल जल योजनाओं की स्थिति

नल जल योजनाओं का व्यवस्थित संधारण करने के दिए निर्देश

शालाओं का निरीक्षण कर बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता परखी

चौपाल लगाकर ग्रामीणों से की चर्चा

बैतूल 30 दिसंबर2024

       संभागायुक्त नर्मदापुरम श्री के जी तिवारी सतत भ्रमण कर मैदानी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में संभागायुक्त श्री तिवारी ने जिले की तहसील घोड़ाडोंगरी के ग्राम अर्जुनगोंदी और सीताखेड़ी में सोलर पैनल से संचालित नल जल योजनाओं के संचालन की स्थिति देखी। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को नल जल योजनाओं के संधारण के संबंध में जानकारी ली और पंचायत से समन्वय कर उक्त योजनाओं का व्यवस्थित संधारण करने के निर्देश दिए।

      संभागायुक्त श्री तिवारी ने इस दौरान ग्राम अर्जुनगोंदी और सीताखेड़ी में प्राथमिक शालाओं का निरीक्षण भी किया। उन्होंने यहां बच्चों से पाठ्य पुस्तक पढ़वाकर उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता भी परखी। संभागायुक्त श्री तिवारी ने इन ग्रामों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से चर्चा कर नल जल योजनाओं सहित अन्य योजनाओं के संचालन के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने यहां ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। निरीक्षण के दौरान संयुक्त आयुक्त श्री जी सी दोहरएसडीएम श्री अभिजीत सिंहकार्यपालन यंत्री श्री बघेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविरों के माध्यम से सभी वंचित पात्रों को लाभान्वित किया जाए : कलेक्टर श्री सूर्यवंशी
Next post सारनी नगर पालिका परिषद के विशेष सम्मेलन-मठारदेव मेले आयोजन को लेकर चर्चा