वनग्राम अर्जुनगोंदी और सीताखेड़ी में संभागायुक्त श्री तिवारी ने देखी नल जल योजनाओं की स्थिति
वनग्राम अर्जुनगोंदी और सीताखेड़ी में संभागायुक्त श्री तिवारी ने देखी
नल जल योजनाओं की स्थिति
नल जल योजनाओं का व्यवस्थित संधारण करने के दिए निर्देश
शालाओं का निरीक्षण कर बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता परखी
चौपाल लगाकर ग्रामीणों से की चर्चा
बैतूल 30 दिसंबर, 2024
संभागायुक्त नर्मदापुरम श्री के जी तिवारी सतत भ्रमण कर मैदानी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में संभागायुक्त श्री तिवारी ने जिले की तहसील घोड़ाडोंगरी के ग्राम अर्जुनगोंदी और सीताखेड़ी में सोलर पैनल से संचालित नल जल योजनाओं के संचालन की स्थिति देखी। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को नल जल योजनाओं के संधारण के संबंध में जानकारी ली और पंचायत से समन्वय कर उक्त योजनाओं का व्यवस्थित संधारण करने के निर्देश दिए।
संभागायुक्त श्री तिवारी ने इस दौरान ग्राम अर्जुनगोंदी और सीताखेड़ी में प्राथमिक शालाओं का निरीक्षण भी किया। उन्होंने यहां बच्चों से पाठ्य पुस्तक पढ़वाकर उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता भी परखी। संभागायुक्त श्री तिवारी ने इन ग्रामों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से चर्चा कर नल जल योजनाओं सहित अन्य योजनाओं के संचालन के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने यहां ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। निरीक्षण के दौरान संयुक्त आयुक्त श्री जी सी दोहर, एसडीएम श्री अभिजीत सिंह, कार्यपालन यंत्री श्री बघेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
More Stories
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन बैतूल - आमला विधानसभा क्षेत्र...
