‘‘जेल में नव वर्ष की शुरुआत आध्यात्म के साथ‘‘ नूतन वर्ष पर बंदियों को वितरित की आध्यात्मिक सत्साहित्य
‘‘जेल में नव वर्ष की शुरुआत आध्यात्म के साथ‘‘
नूतन वर्ष पर बंदियों को वितरित की आध्यात्मिक सत्साहित्य
बैतूल 01 जनवरी 2025
जिला जेल बैतूल में नूतन वर्ष 2025 की शुरुआत बंदियों को आध्यात्मिक सत्साहित्य वितरित कर की गई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक मलकापुर श्री रमेश वर्मा द्वारा बंदियों को कुत्सित विचारों को त्याग कर सद्विचारों को अपनाने, जीवन में आध्यात्म एवं ईश्वर प्राप्ति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। जेल अधीक्षक श्री योगेन्द्र कुमार तिवारी ने बंदियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए नव वर्ष की शुरुआत जीवन में सकारात्मकता के साथ करने एवं सत्कर्मों के नये संकल्पों के साथ जीवन पथ पर उन्नति की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक, जिला जेल श्री हरी सिंह लोधी ने किया गया। इस अवसर पर कर्तव्यस्थ जेल स्टाफ उपस्थित रहा। ।
More Stories
बौध्द विहारो मे आम्मेडकरी बौध्द आनुयाईयो द्वारा र्अषाढ पुर्णिमा अर्थात गुरू गुरुपूर्णिमा से तीन महीने का वर्षावास
बौध्द विहारो मे आम्मेडकरी बौध्द आनुयाईयो द्वारा तीन महीने का वर्षावास प्रारम्भ। (more…)
नल कनेक्शन शुल्क एवं जलकर जमा करने वार्डों में लगेंगे शिविर*
*नल कनेक्शन शुल्क एवं जलकर जमा करने वार्डों में लगेंगे शिविर* (more…)
शिक्षा में युवा नेतृत्व और संवैधानिक मूल्यों पर मंथन
शिक्षा में युवा नेतृत्व और संवैधानिक मूल्यों पर मंथन .चैंपियन शिक्षकों के सम्मान के साथ संविधान प्रदर्शनी बनी आकर्षण का...
विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम को सौंपा ज्ञापन – जल संरक्षण और शहर में सड़क किनारे पौधारोपण की उठाई मांग
[Best_Wordpress_Gallery id="11"] दिनांक: 05 जून 2026. स्थान: जौनपुर प्रकाशनार्थ सूखते जल स्रोत और घटती छांव पर सोशल फोरम ने उठाई...
