*नगर पालिका ने रिहायशी क्षेत्रों से बंदर पकड़ने का अभियान शुरू किया*
*नगर पालिका ने रिहायशी क्षेत्रों से बंदर पकड़ने का अभियान शुरू किया*
एक्सपर्ट से बंदर पकड़वाने के लिए नपा ने शुरू की ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया।_
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा शहर में बंदर पकड़कने का अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। नगर पालिका की टीम ने सोमवार को नगर के विभिन्न रिहायशी क्षेत्रों से बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू किया।नगर में लाल मुंह के बंदरों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। कलेक्टर बैतूल से मिले निर्देशानुसार नगर पालिका की टीम ने वन विभाग के साथ मिलकर इन्हें पकड़ने का व्यापक अभियान प्रारंभ किया। सोमवार को नगर के विभिन्न रिहायशी, व्यावसायिक क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। वहीं जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका ने एक्सपर्ट से बंदर पकड़वाने के लिए ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर होते ही बन्दर पकड़ने के एक्सपर्ट उन्हें पकड़ने का अभियान तेजी से चलाएंगे। नगर पालिका ने आम लोगों से आग्रह किया है कि वे बंदरों को किसी भी तरह की खाद्य सामग्री ना देवें। साथ ही अपने घरों के आस-पास खाद्य सामग्री ना फेंके। घरों से निकलने वाला सूखा-गीला कचरा भी वार्ड में पहुंचने वाले नगर पालिका के कचरा वाहन में ही डालें।
More Stories
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*...
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन*
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन* सारनी। भारत सरकार द्वारा जनगणना को लेकर अब तेजी से कार्यवाही शुरू हो गई...
दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध का होगा पालन*
*दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह...
जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई
*जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई* पाथाखेड़ा क्षेत्र का मुख्य नाला, कई...
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण*
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण* नगर पालिका में कार्यक्रम का आयोजन, नारी वंदन...
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा है – किरण तायडे
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत केवल एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा...
