आश्रितों को नियुक्ति प्राथमिकता के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

Spread the love
Read Time:2 Minute, 30 Second

आश्रितों को नियुक्ति प्राथमिकता के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन ।

सारनी। विद्युत मंडल के अनुकंपा नियुक्ति संघर्ष संगठन ने अनुकंपा आश्रित लोगों को नियुक्ति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम मुख्य अभियंता वीके कैथवार को ज्ञापन सौंपा।

अनुकंपा नियुक्ति संघर्ष मंच के सचिव निराकार सागर में बताया कि मध्य प्रदेश के ऊर्जा विभाग के अंतर्गत, पूर्व में मध्य प्रदेश विद्युत मंडल था। उसके बाद मध्य प्रदेश राज्य विद्युत मंडल बना, तत्पश्चात सरकार ने राज्य विद्युत मंडल को कंपनियों में विभाजित कर देने से विद्युत मंडल के दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को 1997 के नीति नियमों के आधार पर आज तक सामान्य प्रकरणों पर अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी।  वही वर्ष 2000 के पूर्व से लेकर 2012 के बीच के सभी सामान्य प्रकरण पर अनुकंपा नियुक्ति नियुक्ति दिया जाना चाहिए था। लेकिन वर्तमान में 2012 के बाद के सभी सामान्य प्रकरणों पर अनुकंपा नियुक्ति दी जा रही हैं। और पूर्व के सामान्य प्रकरणों को छोड़ दिया गया हैं। जो की आश्रितों के साथ न्याय संगत नहीं हैं। संगठन के सभी आश्रितों ने निर्णय लिया हैं कि 28 जून को सारनी आगमन मुख्यमंत्री मोहन यादव को इस विषय में विधायक योगेश पंडाग्रे के नेतृत्व में ज्ञापन दिया जाएगा।  वर्तमान में जनरेटिंग कंपनियों में नई भर्ती निकाली गई हैं। इस भर्ती में  2012 के पूर्व के अनुकंपा आश्रितों को प्राथमिकता देने की मांग की जाएगी। इस मौके पर अनीता कुमार, तोप सिंह राजपूत, सुमन कुरानिया, प्रवीण कनाठे, सरला यादव,देवेंद्र बरगट आदि आश्रित उपस्थित थेl

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post ग्वालियर हाईकोर्टः संविधान निर्माता की प्रतिमा लगेगी मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय ?
Next post ग्राम पंचायत भडूस से केदारनाथ धाम के लिए जत्था रवाना