शिक्षक का अनुकरणीय सम्मान विद्यार्थियों ने गुरु दक्षिणा के रूप में एक मोटरसाइकिल की भेंट
Read Time:2 Minute, 46 Second
शिक्षक का अनुकरणीय सम्मान
विद्यार्थियों ने गुरु दक्षिणा के रूप में एक मोटरसाइकिल की भेंट
बैतूल। प्राथमिक शाला गजपुर के प्रमुख शिक्षक मनोहर राव पारधे का सेवानिवृत्ति कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय गजपुर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षक श्री पारधे को विदाई देने के लिए विद्यालय के पूर्व छात्र और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने एकत्रित होकर उनका सम्मान किया। इस मार्मिक विदाई समारोह में पूर्व छात्रों ने शिक्षक श्री पारधे को गुरु दक्षिणा के रूप में एक मोटरसाइकिल भेंट की, जो बैतूल जिले में एक अनूठी और सराहनीय है। पूर्व छात्रों ने बताया कि श्री पारधे द्वारा पढ़ाए गए छात्र आज उच्च पदों पर कार्यरत हैं और कुछ अपने व्यवसाय में भी सफल हैं। यह गुरु जी की शिक्षा का ही परिणाम है कि हम इस मुकाम तक पहुंचे हैं। हमारी ओर से यह एक छोटी सी कोशिश है, ताकि गुरु जी की कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन के प्रति हमारा आभार प्रदर्शित किया जा सके।गुरु के प्रति इस सम्मान को देखकर सभी उपस्थित लोग भावुक हो गए। इस अवसर पर शिक्षक मनोहर राव पारधे ने भी अपने कृतज्ञता के भाव व्यक्त करते हुए कहा कि आज मेरे इस कार्यकाल के समापन पर मैं पूरे ग्रामवासियों, बच्चों, और उनके अभिभावकों का आभारी हूं। उनके सहयोग और समर्थन के कारण ही मैंने इस लंबे समय तक अपनी जिम्मेदारियां निभाई। इस विदाई कार्यक्रम में शिक्षक पारधे को उनके स्वर्णिम कार्यकाल के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही ग्रामवासियों, परिवारजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद उनके भविष्य के लिए मंगल कामनाएं दीं। गौरतलब है कि शिक्षक श्री मनोहर राव पारधे, एसडीग्रुप देवगांव के अध्यक्ष डॉ. ललित सरले के मामा जी हैं। उनके समर्पण और शिक्षा के प्रति अडिग निष्ठा को हमेशा याद रखा जाएगा।
More Stories
बैतूल जिले केआठनेर ब्लाक के ढोडा पंचायत के गांव भटबोरी मे नाही बिजली हैना ही पक्का सडक रास्ता अभाव मे यहा के लोगों को आज भी आदम जमाने का संघर्ष करना पडताहै।
बैतूल जिले आठनेर ब्लॉक ढोडापंचायत के गांव भटबोरीमे मे नाही बिजी हैना ही पक्का सडक रास्ता अभाव मे यहा के...
सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे हर्ष उल्लास से मनाई गई सभी सामाजिक राजनैतिक प्रमुख संगठन भाजपा आप कांग्रेसीयो ने प्रतिमा छायाचित्र पर पुष्प माला चढाई अभिवादन किया . केक काटा गया ढोल ढमाके साथ रैली निकाली गई।
14 अप्रैल सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की 135वी जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे...
महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें। महिला शिक्षा-महिला सशक्तिकरण पर कार्य किया।एक शिक्षा के अभाव मे शुद्रो का पतन हुआ है।
महात्मा ज्योतिबा फुले की199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें। महिला शिक्षा-महिला सशक्तिकरण पर कार्य किया।एक शिक्षा के अभाव मे शुद्रो का...
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
