मेहरा समाज ने एसपी श्री झरिया को बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा की भेंट
Read Time:1 Minute, 58 Second
मेहरा समाज ने एसपी श्री झरिया को बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा की भेंट
मेहरा समाज समिति जिला अध्यक्ष संतू सूर्यवंशी ने एसपी निश्चल झारिया की पदोन्नति पर दी बधाई
बैतूल। मेहरा समाज समिति के जिला अध्यक्ष संतू सूर्यवंशी ने पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया की पदोन्नति पर उन्हें डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा भेंट कर बधाई दीं। इस अवसर पर समिति के प्रांतीय अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक नागले, प्रांतीय नोडल जीसी पूर्वे, प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश बेले, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चंद्रभान बडौदे, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष किशोर मोहबे और जिला कोषाध्यक्ष राजेश ढ़ोलेकर सहित मेहरा समाज समिति बैतूल के पदाधिकारी और अन्य सामाजिक बंधुओं ने एसपी निश्चल झारिया को मिठाई खिलाकर एवं पुष्प गुच्छ और फूल माला से भव्य स्वागत किया। जिला अध्यक्ष श्री सूर्यवंशी ने कहा कि एसपी निश्चल झारिया की पदोन्नति न केवल उनके व्यक्तिगत संघर्ष और सफलता का परिणाम है, बल्कि यह समाज के लिए भी गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति समाज में एक सकारात्मक संदेश भेजती है और आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर समिति के कई महत्वपूर्ण पदाधिकारी और समाज के लोग मौजूद थे।More Stories
सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे हर्ष उल्लास से मनाई गई सभी सामाजिक राजनैतिक प्रमुख संगठन भाजपा आप कांग्रेसीयो ने प्रतिमा छायाचित्र पर पुष्प माला चढाई अभिवादन किया . केक काटा गया ढोल ढमाके साथ रैली निकाली गई।
14 अप्रैल सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की 135वी जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे...
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
