आगामी 2 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा, वार्डों में पहुंचकर नपा की टीम ने किया चार डस्टबिन और होम कंपोस्ट के लिए लोगों को जागरूक।
आगामी 2 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा, वार्डों में पहुंचकर नपा की टीम ने किया चार डस्टबिन और होम कंपोस्ट के लिए लोगों को जागरूक।
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत बुधवार को भी वार्डों और स्कूलों में कार्यक्रम हुए। स्वच्छोत्सव के तहत एक दिन, एक घंटा, एक साथ स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन छठ घाट पर गुरुवार 25 सितंबर को सुबह 8 बजे से होगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने बताया कि स्वच्छोत्सव, स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत निकाय क्षेत्र में लगातार गतिविधियां संचालित कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोगों को अभियान से जोड़ा जा रहा है। अभियान के तहत गुरूवार 25 सितंबर को सुबह 8 बजे से छठ पूजा घाट पर एक दिन, एक घंटा, एक साथ स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक संगठनों, स्वयं सेवी संस्थाओं आम नागरिक, स्कूली बच्चों से उपस्थित होने का आग्रह किया है। नोडल अधिकारी केके भावसार ने बताया कि बुधवार 24 सितंबर को आत्मनिर्भर निकाय के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। ट्रैचिंग ग्राउंड पर ठोस अपशिष्ट का 100 प्रतिशत निष्पादन पर बल दिया गया। वार्डों और स्कूलों में नशा मुक्ति अभियान के तहत नशामुक्त समाज और स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसके तहत सारनी, पाथाखेड़ा, शोभापुर कॉलोनी, बगडोना के शासकीय एवं अशासकीय स्कूल के बच्चे भी बढ़चढ़कर हिस्सा। वार्डों में घर-घर जाकर लोगों को चार डस्टबिन को लेकर जागरूक किया गया। वहीं होम कंपोस्ट खाद बनाने के तरीके सिखाए गए।
More Stories
जल गंगा अभियान के तहत छठ घाट पर श्रमदान से की सफाई, पानी से जलकुंभी निकालकर घाट की सफाई
*जल गंगा अभियान के तहत छठ घाट पर श्रमदान से की सफाई, पानी से जलकुंभी निकालकर घाट की सफाई* सार्वजनिक...
नगर पालिका सारनी में छह एल्डरमैन नियुक्त, परिषद एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने किया स्वागत व सम्मान
*नगर पालिका सारनी में छह एल्डरमैन नियुक्त, परिषद एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने किया स्वागत व सम्मान* नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा...
*जल गंगा अभियान के तहत आज छठ घाट पर होगी श्रमदान से सफाई*
*जल गंगा अभियान के तहत आज छठ घाट पर होगी श्रमदान से सफाई* सारनी। जल गंगा संवर्धन अभियान के तीसरे...
*परिषद का सम्मेलन: नगर पालिका का 143 करोड़ का सालाना बजट पारित*
*परिषद का सम्मेलन: नगर पालिका का 143 करोड़ का सालाना बजट पारित* _35 करोड़ से बनेगा दूषित जल उपचार संयंत्र,...
27 को रामनवमी एवं 31 को महावीर जयंती पर बंद रहेंगी मांस, मटन दुकानें
*27 को रामनवमी एवं 31 को महावीर जयंती पर बंद रहेंगी मांस, मटन दुकानें* सारनी। रामनवमी पर्व एवं महावीर जयंती...
*जल गंगा संवर्धन अभियान का तीसरा चरण प्रारंभ, नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर किया कुएं की सफाई का काम*
*जल गंगा संवर्धन अभियान का तीसरा चरण प्रारंभ, नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर किया कुएं की सफाई का काम*...
