*स्वच्छोत्सव अभियान के तहत एक दिन, एक घंटा, एक साथ स्वच्छता के लिए नगर पालिका ने छठ घाट पर किया श्रमदान*
*स्वच्छोत्सव अभियान के तहत एक दिन, एक घंटा, एक साथ स्वच्छता के लिए नगर पालिका ने छठ घाट पर किया श्रमदान*
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज होगा पी.एम. स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को प्रकरणों का वितरण, स्वच्छता मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ।_
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एक दिन, एक घंटा, एक साथ स्वच्छता के लिए वार्ड 13 सतपुड़ा डेम स्थित छठ घाट पर श्रमदान का आयोजन किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारी, कर्मचारियों और सफाई मित्रों ने मिलकर श्रमदान किया। इस अवसर पर स्वच्छता एवं नशा मुक्ति अभियान की शपथ दिलाई गई।
स्वच्छोत्सव 2025 के तहत नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा 17 सितंबर से सतत कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार 25 सितंबर को छठ घाट पर एक दिन, एक घंटा, एक साथ स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षद प्रवीण सोनी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम, नोडल अधिकारी केके भावसार, ब्रांड एंबेसेडर रजनी श्रीवास्तव, जयश्री डोंगरे समेत अन्य लोगों की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छठ घाट पर साफ-सफाई की गई। जनप्रतिनिधियों, अधिकारी, कर्मचारियों ने श्रमदान कर पानी से जलकुंभी निकाली। इसके अलावा परिसर की सफाई भी की गई। सुबह 8 बजे से लगभग 2 घंटे चले श्रमदान में करीब 12 ट्रॉली कचरा निकाला गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा नशा मुक्ति का संकल्प भी दिलाया गया। इस अवसर पर सारनी जोन के सफाई मित्रों का संजीवनी क्लीनिक में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। अभियान के तहत शुक्रवार 26 सितंबर को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को प्रकरणों का वितरण किया जाएगा।
More Stories
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*...
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन*
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन* सारनी। भारत सरकार द्वारा जनगणना को लेकर अब तेजी से कार्यवाही शुरू हो गई...
दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध का होगा पालन*
*दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह...
जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई
*जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई* पाथाखेड़ा क्षेत्र का मुख्य नाला, कई...
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण*
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण* नगर पालिका में कार्यक्रम का आयोजन, नारी वंदन...
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा है – किरण तायडे
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत केवल एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा...
