भारतीय मजदूर संघ का नगर पालिका कर्मचारी हितों की मांगों को लेकर 17 नवम्बर को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन सारनी पालिका परिषद भारतीय मजदूर संघ भी शामिल होगा संघ की बैठक का आयोजन।

Spread the love
Read Time:4 Minute, 30 Second

भारतीय मजदूर संघ का नगर पालिका कर्मचारी हितों की मांगों को लेकर 17 नवम्बर को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन सारनी पालिका परिषद भारतीय मजदूर संघ भी शामिल होगा संघ की बैठक का आयोजन।

सारनी। भारतीय मजदूर संघ द्वारा बैतूल में जिला मुख्यालय पर आगामी 17 नवंबर को धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इसमें कर्मचारी हितों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। उक्त प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर सारनी में बीएमएस से संबंद्ध नगर पालिका मजदूर संघ की आवश्यक बैठक हुई।

भारतीय  मजदूर संघ से संबंद्ध नगर पालिक मजदूर संघ बैतूल के जिलाध्यक्ष केके भावसार ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री पंजाब राव गायकवाड़ के निर्देशन में 17 नवंबर को बैतूल जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसे लेकर सारनी में नगर पालिका मजदूर संघ की बैठक हुई। इसमें अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारियों को जिला मुख्यालय पहुंचने का आग्रह किया गया। उन्होंने बताया कि जिला मंत्री गायकवाड द्वारा जिले की समस्त नगरपालिकाओं के प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की गई। नगरीय निकाय बैतूल, सारनी, मुलताई, आमला, आठनेर, चिचोली, भैंसदेही, बैतूल बाजार, शाहपुर, घोड़ाडोगरी, नगरपालिकाओं के प्रतिनिधियों से कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के विषय में चर्चा कर जिला स्तर पर ज्ञापन देने हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने हेतु अपील की गई। संघ मुख्य रूप से दैनिक वेतन भोगियों को नियमित करना, ई हाजरी में तकनीकी समस्याओं का निराकरण करना, केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के अनुरूप स्वास्थ सेवा राज्य सरकार भी लागू करे, दैनिक वेतन भोगी / विनियमित कर्मचारियों के मृत्यु उपरांत उनके परिवार के आश्रित लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति दिए जाना, माह की 1 से 5 तारीख के बीच निश्चित रुप से वेतन वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करना, शारीरिक शिथिलता एवं अन्य बीमारियों के कारण कर्मचारियों के स्थान पर उनके आश्रित को नियुक्त करना, वर्ष 2000 के बाद के दैनिक वेतनभोगी को बंद करने के आदेश को शिथिल करना या वापस लेना समेत अन्य मांगें शामिल है। इसी प्रदर्शन में कोयला खदान मजदूर संघ, मध्य प्रदेश विद्युत मंडल मजदूर संघ, ठेका श्रमिक मजदूर संघ, कृषि ग्रामीण मजदूर संघ, आंगनवाड़ी मजदूर संघ के कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन देने हेतु जिला मंत्री पंजाबराव गायकवाड़ द्वारा सभी संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में अपनी मांगों के साथ उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पुरजोर अपील की है। बैठक में कमल किशोर भावसार जिला अध्यक्ष नगर पालिक मजदूर संघ बैतूल, जीवन लाल बोहित, संदीप डोंगरे, रामकरण पत्थरोड, विनोद परिहार, श्याम सोनी, सतपाल सोनी, छंगा प्रसाद एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।भारतीय मजदूर संघ का जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन 17 को, मांगों को लेकर नगर पालिका मजदूर संघ भी होगा शामिल*

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post सारनी नगर पालिका परिषद में एस.आई.आर के तहत बीएलओ द्वारा डोर टू डोर अनुलंग्नक/गणना पत्रक वितरण को लेकर विशेष बैठक का आयोजन बी. एल. ओ. द्वारा मतदाताओं को जानकारी देना शुरू
Next post मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक बिना डॉक्टर के सफेद हांथी?