ड्रीमलैंड सिटी मुलताई की जांच हेतु एडीएम की अध्यक्षता में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने की कमेटी गठित कमेटी 30 दिनों में कलेक्टर को प्रस्तुत करेगी अपनी रिपोर्ट

Spread the love
Read Time:2 Minute, 35 Second

ड्रीमलैंड सिटी मुलताई की जांच हेतु एडीएम की अध्यक्षता में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने की कमेटी गठित
कमेटी 30 दिनों में कलेक्टर को प्रस्तुत करेगी अपनी रिपोर्ट

बैतूल । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने अवैध कॉलोनी एवं बिल्डर द्वारा कॉलोनी निर्माण में की गई अनियमिताओं के प्रति गंभीर रुख अख्तियार किया है। इसी अनुक्रम में उन्होंने मुलताई स्थित ड्रीमलैंड सिटी कॉलोनी के निर्माण में अनियमितता संबंधी प्राप्त शिकायतों की जांच हेतु पांच सदस्य समिति का गठन किया है। एडीएम श्री राजीव नंदन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में यह जांच दल शिकायत की बिंदुवार जांच कर, आदेश जारी होने की तिथि के 30 दिन के भीतर 12 जुलाई तक कलेक्टर के समक्ष अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।

उल्लेखनीय है कि मुलताई विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख द्वारा गत वर्ष मुलताई स्थित ड्रीमलैंड सिटी के निर्माण में की गई अनियमिताओं की  शिकायत करते हुए बिंदुवार आवेदन प्रस्तुत किया गया था। विधानसभा एवं लोकसभा निर्वाचन के आचार संहिता एवं निर्वाचन प्रक्रिया में व्यस्तता के बाद कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा लंबित प्रकरणों पर कारवाई के निर्देश दिए गए हैं। विधायक श्री देशमुख द्वारा उल्लेखित बिंदुओं पर जांच के लिए उक्त कमेटी गठित की गई है।
पांच सदस्यीय इस जांच दल में एडीएम श्री श्रीवास्तव के अलावा कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण एवं सहायक संचालक नगर एवं ग्राम निवेश बैतूल को शामिल किया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post 26 जून छत्रपति शाहूजी महाराज को 150 वी जयंती अभिवादन श्रद्धांजलि। समाजिक बुराईयां संदेशों और ठोस पहल से बदलता है।
Next post देश में संविधान के लोकतंत्र का शासन खत्म या नये संसद भवन में स्थापित राजदंड का प्रतीक संगोल से न्याय संगत और निष्पक्ष शासन की अपेक्षा ?