प्रेसिडेंट इन काउंसिल की बैठक वर्षिक बजट का पी.आई.सी. ने किया अनुमोदन, बैठक में कई निर्माण कार्यों की दरें स्वीकृत, चार वार्डों में होगा स्ट्रीट लाइट के लिए पोल विस्तार,बैठक में 49 बिदुओं पर चर्चा, सभी प्रस्तावों पर बनी सहमति, स्वच्छ भारत टूल किट के तहत होगा सौन्दर्यीकरण।
प्रेसिडेंट इन काउंसिल की बैठक
वर्षिक बजट का पी.आई.सी. ने किया अनुमोदन, बैठक में कई निर्माण कार्यों की दरें स्वीकृत, चार वार्डों में होगा स्ट्रीट लाइट के लिए पोल विस्तार,बैठक में 49 बिदुओं पर चर्चा, सभी प्रस्तावों पर बनी सहमति, स्वच्छ भारत टूल किट के तहत होगा सौन्दर्यीकरण।
स्वच्छ भारत मिशन 2.0 कर लीजिएगा
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी में मंगलवार 17 मार्च 2026 को प्रेसिडेंट इन काउंसिल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तय एजेंडे अनुसार विभिन्न 47 बिदुओं पर चर्चा की गई। पीआईसी ने सभी पर सहमति व्यक्त की। पीआईसी सदस्यों ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक आय-व्यय (बजट) का अनुमोदन किया। अब इसे स्वीकृति हेतु परिषद की बैठक में रखा जाएगा।
प्रेसिडेट इन काउंसिल की बैठक अध्यक्ष कक्ष में दोपहर 1 बजे प्रारंभ हुई। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, सभापतिगण दशरथ सिंह जाट, भीम बहादुर थापा, गणेश महस्की, भावना बडू माकोडे, बेबी ठाकुर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के मेश्राम उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न निर्माण कार्यों की निविदा दरों को मजूरी दी गई। इसके अलावा वार्ड 1, 2, 4 एवं 12 में विभिन्न स्थानों पर विद्युत विहीन गलियों में स्ट्रीट लाइटों के लिए पोल स्थापना कार्य को स्वीकृत किया गया। वार्ड 1, 2, 20, 29 में नाली निर्माण, वार्ड 16 में तीन स्थानो पर सांस्कृतिक मंच, वार्ड 26 एवं 36 में पार्क की बाउंड्रीवाल, वार्ड 27 मे सडक रिन्यूवल कोट, मठारदेव मंदिर परिसर में निर्मित विश्राम भवन की आंतरिक सज्जा कार्य को स्वीकृति दी गई। दीनदयाल रसोई हेतु नई दरें आमंत्रित करने पर भी विचार विमर्श हुआ। स्वच्छ भारत मिशन 20 वर्ष 2026 टूल किट अनुसार सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य करने पर निर्णय हुआ। इसके अलावा गर्मी को देखते हुए चिन्हित स्थानो पर प्याउ लगाने के कार्य को मंजूरी दी गई। नगर पालिका विद्युत डेट स्टाक की नीलामी भी करेगी। बैठक में सभी शाखा प्रमुख, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
