*जल गंगा संवर्धन अभियान का तीसरा चरण प्रारंभ, नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर किया कुएं की सफाई का काम*

Spread the love
Read Time:2 Minute, 42 Second

*जल गंगा संवर्धन अभियान का तीसरा चरण प्रारंभ, नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर किया कुएं की सफाई का काम*

विभिन्न सार्वजनिक जलस्रोतों की जनभागीदारी से होगी सफाई, नगर पालिका ने प्रारंभ किया अभियान 

सारनी। जल गंगा संवर्धन अभियान के तीसरा चरण गुरूवार 19 मार्च को गुढ़ीपड़वा के शुभअवसर से प्रारंभ हुआ। नगर पालिका क्षेत्र में भी जनप्रतिनिधियों ने विधिवत शुभारंभ के बाद श्रमदान कर कुएं की सफाई की। अभियान सतत जून तक चलेगा।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय भोपाल एवं कलेक्टर बैतूल के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान प्रारंभ किया गया। गुरूवार को वार्ड 10 छोटा मठारदेव से उक्त अभियान का शुभारंभ हुआ। अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षद भीम बहादुर थापा, प्रवीण सोनी, शिवकली बबलू नरें, गोलू राजपूत, उपयंत्री रविंद्र वराठे की उपस्थिति में अभियान प्रारंभ हुआ। वार्ड स्थित सार्वजनिक कुएं की सफाई की गई। पानी में पड़ी पत्तियां, कचरा निकालकर घास की सफाई की गई। छोटा मठारदेव स्थित कुएं के आस-पास की घास, खरपतवार हटाई गई। अभियान के तहत नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में स्थित सार्वजनिक कुओं, जलस्रोतों की सफाई की जाएगी। इस अवसर पर गुरूस्वामि एरूलू विनय मदने, मुकेश नागले, राजकुमार नागले, राहुल कापसे, विश्वजीत सिंदूर, सौरभ सिंदूर, अजाब पाटिल, अजुन बिंझाड़े, विनोद डेहरिया, बिरंची महानंद, रामरतन मर्सकोले, ओमप्रकाश पंद्राम, राधेश्याम मालवीय, कैलाश बैठे, तिलक सिंह, संतोष गुलबाके समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post प्रेसिडेंट इन काउंसिल की बैठक  वर्षिक बजट का पी.आई.सी. ने किया अनुमोदन, बैठक में कई निर्माण कार्यों की दरें स्वीकृत, चार वार्डों में होगा स्ट्रीट लाइट के लिए पोल विस्तार,बैठक में 49 बिदुओं पर चर्चा, सभी प्रस्तावों पर बनी सहमति, स्वच्छ भारत टूल किट के तहत होगा सौन्दर्यीकरण।
Next post शोषितों की लढ़ाई महाड सत्याग्रह से ताकद अर्जित करे !