जल गंगा अभियान के तहत छोटा मठारदेव पंप हाउस के सार्वजनिक कुएं की श्रमदान से की सफाई, कुएं से खरपतवार और शैवाल निकाली

Spread the love
Read Time:1 Minute, 55 Second

*जल गंगा अभियान के तहत छोटा मठारदेव पंप हाउस के सार्वजनिक कुएं की श्रमदान से की सफाई, कुएं से खरपतवार और शैवाल निकाली*

जल परिवहन के लिए उपयोग होता है उक्त कुएं का पानी।

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी ने जल गंगा अभियान के तहत मंगलवार 7 अप्रैल को नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा वार्ड 10 स्थित छोटा मठारदेव पंप हाउस के सार्वजनिक कुएं की श्रमदान के माध्यम से सफाई की। कुएं से खरपतवार एवं शैवाल निकाली गई।

नगर पालिका द्वारा जल गंगा अभियान के तहत सार्वजनिक जलस्रोतों की सफाई का अभियान सतत जारी है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका जनप्रतिनिधि, कर्मचारी एवं आम नागरिक मिलकर श्रमदान कर रहे हैं। मंगलवार 7 अप्रैल 2026 को वार्ड 10 स्थित कुएं की सफाई कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षद शिवकली बबलू नरें, भीम बहादुर थापा, प्रवीण सोनी, नोडल अधिकारी रविंद्र वराठे, सहायक नोडल अधिकारी कमलेश पटेल, प्रभारी गुरूस्वामी एरूलू के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे। उक्त कुएं से खरतवार, शैवाल निकाली गई। सफाई के बाद ब्लीचिंग पाउडर डालकर ग्रीन नेट से कुएं को ढांका गया। उक्त अभियान सतत जारी रहेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post अर्थव्यवस्था राष्ट्र की रीढ है. अगर रीढ मजबूत होगी तभी देश आगे बढेगा होगा.1 अप्रैल 1935-भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना हुई। बाबासाहेब अम्बेडकर का दर्शन और आज की वास्तविकता।