जल गंगा अभियान के तहत छोटा मठारदेव पंप हाउस के सार्वजनिक कुएं की श्रमदान से की सफाई, कुएं से खरपतवार और शैवाल निकाली
*जल गंगा अभियान के तहत छोटा मठारदेव पंप हाउस के सार्वजनिक कुएं की श्रमदान से की सफाई, कुएं से खरपतवार और शैवाल निकाली*
जल परिवहन के लिए उपयोग होता है उक्त कुएं का पानी।
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी ने जल गंगा अभियान के तहत मंगलवार 7 अप्रैल को नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा वार्ड 10 स्थित छोटा मठारदेव पंप हाउस के सार्वजनिक कुएं की श्रमदान के माध्यम से सफाई की। कुएं से खरपतवार एवं शैवाल निकाली गई।
नगर पालिका द्वारा जल गंगा अभियान के तहत सार्वजनिक जलस्रोतों की सफाई का अभियान सतत जारी है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका जनप्रतिनिधि, कर्मचारी एवं आम नागरिक मिलकर श्रमदान कर रहे हैं। मंगलवार 7 अप्रैल 2026 को वार्ड 10 स्थित कुएं की सफाई कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षद शिवकली बबलू नरें, भीम बहादुर थापा, प्रवीण सोनी, नोडल अधिकारी रविंद्र वराठे, सहायक नोडल अधिकारी कमलेश पटेल, प्रभारी गुरूस्वामी एरूलू के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे। उक्त कुएं से खरतवार, शैवाल निकाली गई। सफाई के बाद ब्लीचिंग पाउडर डालकर ग्रीन नेट से कुएं को ढांका गया। उक्त अभियान सतत जारी रहेगा।
More Stories
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*...
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन*
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन* सारनी। भारत सरकार द्वारा जनगणना को लेकर अब तेजी से कार्यवाही शुरू हो गई...
दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध का होगा पालन*
*दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह...
जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई
*जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई* पाथाखेड़ा क्षेत्र का मुख्य नाला, कई...
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण*
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण* नगर पालिका में कार्यक्रम का आयोजन, नारी वंदन...
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा है – किरण तायडे
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत केवल एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा...
