कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने जिला अधिकारियों के सितंबर माह का वेतन रोके जाने के दिए निर्देश सीएम हेल्पलाइन में दर्ज लंबित शिकायतों का तीन दिनों में करें 80 प्रतिशत निराकरण: कलेक्टर श्री सूर्यवंशी

Spread the love
Read Time:5 Minute, 41 Second

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने जिला अधिकारियों के सितंबर माह का वेतन रोके जाने के दिए निर्देश

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज लंबित शिकायतों का तीन दिनों में करें 80 प्रतिशत निराकरण: कलेक्टर श्री सूर्यवंशी

बैतूल, 9 सितंबर 2024
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सोमवार को अधिकारियों की बैठक लेकर समय सीमा संबंधी प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने कार्यालय में पदस्थ समस्त शासकीय सेवकों को समयमान वेतनमान, क्रमोन्नति वेतनमान तथा एरियर संबंधी कोई प्रकरण लंबित नहीं होने संबंधी प्रमाण-पत्र अथवा लंबित रहने के कारण की जानकारी कोषालय को उपलब्ध नहीं कराए जाने पर नाराजगी जाहिर की तथा उपरोक्त कार्यवाही संबंधी प्रमाण पत्र कोषालय को उपलब्ध न कराए जाने वाले कार्यालय अधिकारी का सितंबर माह का वेतन रोके जानेे के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैन, संयुक्त कलेक्टर श्री मकसूद अहमद सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज लंबित शिकायतों का आगामी तीन दिनों में 80 प्रतिशत निराकरण किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सीएमओ और विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए आगामी त्योहारों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाए जाने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व, खनिज विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी अपने कार्यालय को स्वच्छ रखें तथा समय-समय निरीक्षण करें। इसके अलावा सभी विभाग प्रमुखों को वार्षिक कैलेंडर बनाए जाने के निर्देश दिए।

17 सितंबर को होगा स्वच्छता ही सेवा 2024 का शुभारंभ

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैन ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेस-2 अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा की। आगामी 17 सितंबर 2024 को स्वच्छता ही सेवा 2024 का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें सभी विभागों की भागीदारी रहेगी। सभी विभागों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर 18 सितंबर पौधरोपण किए जाने के निर्देश दिये गये। इसके अलावा 19 सितंबर को सफाई मित्र सुरक्षा एवं कल्याण शिविर का आयोजन तथा 25 सितंबर को प्लास्टिक मुक्त ग्राम अभियान एवं सभी कार्यालयों को स्वच्छ तथा प्लास्टिक मुक्त बनाये जाने हेतु निर्देश दिये गये।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम से प्रदेश की 1.29 करोड़ बहनों के खातों में 1574 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की
बैतूल जिले की 02 लाख 77 हजार 55 लाड़ली बहनों को मिला लाभ

बैतूल, 9 सितंबर 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सागर जिले के बीना में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना सागर जिले के बीना कृषि उपज मंडी से प्रदेश की 1.29 करोड़ बहनों के खातों में 1574 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। बैतूल जिले की 02 लाख 77 हजार 55 लाड़ली बहनों को भी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों के खातों में भी राशि अंतरित की। कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री गौतम अधिकारी, सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं लाड़ली बहनाए उपस्थित थी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 10 सितंबर को बच्चों को दी जाएगी एल्बेंडाजोल गोली
Next post 17 सितंबर को बौद्ध गया मंदिर का मुक्ति आंदोलन