समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए 4 अक्टूबर तक किसानों का करें शत प्रतिशत पंजीयन कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने जिला उपार्जन समिति की बैठक में दिए निर्देश
समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए 4 अक्टूबर तक किसानों का करें शत प्रतिशत पंजीयन
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने जिला उपार्जन समिति की बैठक में दिए निर्देश
बैतूल, 23 सितंबर 2024
कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समर्थन मूल्य पर उपज खरीदी हेतु किसानों का पंजीयन 4 अक्टूबर तक शत प्रतिशत कर लिया जाए। श्री सूर्यवंशी खरीफ उपार्जन वर्ष 2024-25 में धान एवं मोटा अनाज (ज्वार एवं बाजरा) की खरीदी के संबंध में आयोजित जिला उपार्जन समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने शेष रहे किसानों की भी गिरदावरी को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चोपना क्षेत्र में किसानों की गिरदावरी को समय सीमा में पूर्ण करें, क्योंकि चोपना क्षेत्र में धान की पैदावार अधिक होती है, जिससे किसान अपना पंजीयन समर्थन मूल्य पर उपज विक्रय हेतु करवा सके। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने जिला विपणन अधिकारी को निर्देशित किया कि समर्थन मूल्य पर धान एवं मोटा अनाज के परिवहन हेतु संपूर्ण कार्यवाही समय-सीमा में पूर्ण कर परिवहनकर्ता नियुक्त करें और राईस मिलरों की भी बैठक आयोजित करें। इसके अलावा खरीफ उपार्जन वर्ष 2024-25 के लक्ष्य अनुसार बारदानों की उपलब्धता रखने के निर्देश भी बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने दिए।
More Stories
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन बैतूल - आमला विधानसभा क्षेत्र...
