*सामाजिक अधिकारिता शिविर में 43 दिव्यांगजनों को बांटे उपकरण, निशुल्क मिला उपचार*
*सामाजिक अधिकारिता शिविर में 43 दिव्यांगजनों को बांटे उपकरण, निशुल्क मिला उपचार

सारनी। भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद सारनी के सहयोग से मंगलवार 24 सितंबर 2024 को सारनी के मंगल भवन में दिव्यांगजनों हेतु सुबह 10.30 बजे से सामाजिक अधिकारिता शिविर का अयोजन किया गया। दिव्यांगजनों को भारत सरकार की एडिप योजना के तहत निशुल्क उपकरणों का वितरण किया गया।
मंगल भवन सारनी में शिविर का आयोजन नगर पालिका सारनी अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, पार्षद योगेश बर्डे, संगीता मनीष धोटे, किरण झरबड़े, चंद्रा सोनेकर, प्रवीण सोनी, प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी केके भावसार, नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के नेता प्रतिपक्ष नेहा दीपक उइके, पार्षद नीतू सोनी, सविता पतरिया, ग्राम भारती महिला मंडल की अध्यक्ष भारती अग्रवाल की उपस्थिति में हुआ। सुबह 10.30 बजे शुभारंभ के बाद दिव्यांगजनों की जांच की गई। एमिल्को जबलपुर से आए सदस्यों ने उनकी जांच की। दिव्यांजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए। जबलपुर के डॉ. कमल नयन, डॉ. पृथ्वीराज चोहान, विवेक गुप्ता, शिवम चतुर्वेदी ने दिव्यांगजनों की शारीरिक जांच की। उन्हें मोटराइस ट्राइसाकिल 15, सामान्य ट्राइसाइकिल 11, व्हील चेयर 11, बैसाखी 16, छड़ी 7, सीपी चैयर 1, कान की मशीन 8, वितरीत की गई। कुल 43 हितग्राही शिविर में शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला विकलांक पुनर्वास केंद्र बैतूल की स्वाती वरवड़े, जगन्नाथ चंदेलकर, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग बैतूल की रोशनी वर्मा का विशेष सहयोग रहा। नगर पालिका परिषद सारनी के योजना शाखा प्रभारी जीएस पांडे, रामराज यादव ने बताया कि दिव्यांगजनों को शासन द्वारा संचालित योनाजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
More Stories
ब्रिटिश शासन मे डाँ. बीआर अंम्बेडकर को पुलिस ने कभी गिरफ्तार नही किया?
ब्रिटिश शासन मे डाँ. बी. आर. अंम्बेडकर को पुलिस ने कभी गिरफ्तार नही किया? ब्रिटिश शासन मे डॉ. बी. आर....
14अप्रैल संविधान निर्माता डाँ. भिमराव आम्बेडकर (बाबा साहब)की 135वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें।बाबा साहेब डाँ.आम्बेडकर के प्रति पुरा देश नस्तमस्तक उच्च शिक्षित पीएचडी करने वाले दलित समाज के पहले मानवतावादी महान महापुरुष थे।
14अप्रैल संविधान निर्माता डाँ. भिमराव आम्बेडकर (बाबा साहब)की 135वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें।बाबा साहेब डाँ.आम्बेडकर के प्रति पुरा देश नस्तमस्तक...
महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें। महिला शिक्षा-महिला सशक्तिकरण पर कार्य किया।एक शिक्षा के अभाव मे शुद्रो का पतन हुआ है।
महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें। महिला शिक्षा-महिला सशक्तिकरण पर कार्य किया।एक शिक्षा के अभाव मे शुद्रो...
अर्थव्यवस्था राष्ट्र की रीढ है. अगर रीढ मजबूत होगी तभी देश आगे बढेगा होगा.1 अप्रैल 1935-भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना हुई। बाबासाहेब अम्बेडकर का दर्शन और आज की वास्तविकता।
अर्थव्यवस्था राष्ट्र की रीढ है. अगर रीढ मजबूत होगी तभी देश आगे बढेगा होगा.1 अप्रैल 1935-भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना...
शोषितों की लढ़ाई महाड सत्याग्रह से ताकद अर्जित करे !
शोषितों की लढ़ाई महाड सत्याग्रह से ताकद अर्जित करे ! विशाल कडवे डाँ. बाबासाहाब भिमराव अंम्बेडकर ने महाड चवदार तालाब...
होली के त्यौहार मे होलिका की शहादत को न मानते हुए काल्पनिक शुद्र महिला को जलाना महिला का अपमान-होली का त्यौहार उमंग उत्साह से मनाने का मुलनिवासी एससी एसटी ओबीसी शुद्रो का है?
होली के त्यौहार मे होलिका की शहादत न मानते हुए काल्पनिक शुद्र महिला को जलाना महिला का अपमान -होली का...
