प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत 2997 किलोग्राम प्लास्टिक एकत्रित की नागरिकों को स्वच्छता की दिलाई शपथ

Spread the love
Read Time:3 Minute, 0 Second

प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत 2997 किलोग्राम प्लास्टिक एकत्रित की
नागरिकों को स्वच्छता की दिलाई शपथ

बैतूल, 25 सितंबर 2024
स्वच्छता ही सेवा अभियान जिले में 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैन ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मंगलवार को जिले की 554 ग्राम पंचायतों के 1336 ग्रामों में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जनपद पंचायत समस्त, सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वच्छाग्राही, जनसेवा मित्र, पटवारी, कोटवार, स्व-सहायता समूह की दीदीयों एवं स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर ग्रामों में प्लास्टिक को एकत्रित किया। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
2997 किलोग्राम प्लास्टिक एकत्रित की
सीईओ श्री जैन ने बताया कि अभियान के तहत जिला एवं जनपद पंचायत स्तर पर कन्ट्रोल रूम स्थापित कर प्रति दो घंटा एकत्रित की जाने वाली प्लास्टिक की मात्रा को संकलित किया गया। जिले की 10 जनपद पंचायतों में 11 हजार 487 प्रतिभागियों द्वारा कुल 2997.79 किलोग्राम प्लास्टिक को एकत्रित किया। एकत्रित प्लास्टिक जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर निर्मित सेग्रीगेशन शेड एवं प्लास्टिक संग्रहण केन्द्र में संग्रहित किया गया है। जनपद पंचायत आमला में 218. 60 किलोग्राम प्लास्टिक को एकत्रित किया गया। इसी तरह जनपद पंचायत आठनेर में 164.49 किलोग्राम, जनपद पंचायत बैतूल में 902.89 किलोग्राम, जनपद पंचायत भैंसदेही में 318.80 किलोग्राम, जनपद पंचायत भीमपुर में 517.00 किलोग्राम, जनपद पंचायत चिचोली में 282.50 किलोग्राम, जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में 178.57 किलोग्राम, जनपद पंचायत मुलताई में 108.50 किलोग्राम, जनपद पंचायत प्रभात पट्टन में 119.50 किलोग्राम तथा जनपद पंचायत शाहपुर में 186.94 किलोग्राम प्लास्टिक को एकत्रित किया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post २५ सप्टेंबर जन्मदिन *आदरणीय राजाभाऊ खोब्रागडे *बाबा साहेबआंबेडकर के सच्चे सपूत को अभिनंदन
Next post 18 एवं 19 वर्ष के भावी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़ेंगे।