इंदौर सेंट्रल जेल में गुंजा बुद्धम शरणं गच्छामि जेल में बंद बंदियों को दिए तथागत गौतम बुध्द के उपदेश
इंदौर सेंट्रल जेल में गुंजा बुद्धम शरणं गच्छामि
जेल में बंद बंदियों को दिए तथागत गौतम बुध्द के उपदेश
इन्दौर । इन्दौर केन्द्रीय जेल के समस्त बंदी अपना आगामी जीवन सदमार्ग पर बिताए इस उद्देश्य से बुधवार को डाॅ. अम्बेडकर युग सेवा समिति के माध्यम से जेल परिसर में उज्जैन से पधारें बौध्द भंते धम्म किरण व भदंत धम्म बोधि द्वारा तथागत गौतम बुध्द के शांति, अहिंसा, करुणा से ओत-प्रोत उपदेश दिए गए । सामाजिक कार्यकर्ता मुरलीधर राहुल मेटांगे ने बताया की यहाँ पहली बार किसी जेल में तथागत बुध्द के उपदेश दिए गए है । उन्होने कहा की बुध्द के उपदेश इतने प्रभावशाली है कि उसे सुनकर डाकू अंगुलीमाल भी हथियार व अपराध छोड़कर बुध्द की शरण में चला गया । उस काल से लेकर आज तक कई आम व खास लोगो ने तथागत बुध्द के मार्ग को अपनाया है ।
दोनों भंते ने बंदियों को प्राणी हिंसा नहीं करना, चोरी नही करना, कामवासना व्यभिचार से दूर रहना, झूठ नही बोलने और नशे से दूर रहने की सीख देते हुए बताया की यह तथागत बुद्ध के पंचशील सिद्धांत है । जिसका पालन करने से कई दुःखो को दूर किया जा सकता है । मन में अच्छे विचार लाने व अच्छे कर्म करने व स्वयं को जानने के लिए ध्यान साधना को अपनाना चाहिए । बड़ी संख्या में बंदियों ने उपदेश को ध्यान से सुना । उपदेश के पश्चात समिति द्वारा जेल अधीक्षक अलका सोनकर व जेल उप अधीक्षक संतोष लढ़िया को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार प्रकट किया गया । व दोनो भंते को सम्मानित किया गया । इस दौरान मुरलीधर राहुल मेटांगे, भीमराव सरदार, रघुवीर मरमट, योगेन्द्र गवांदे, भारत निम्बाड़कर, ईश्वर तायड़े, लक्की पिसे, ममता जनवदे, प्रतिभा मेटांगे, प्रशांत इंदुरकर, प्रल्हाद तायड़े, आकाश वाकोड़े सहीत अन्य लोग मौजूद थे ।
More Stories
प्रशिक्षण एवं मुक्ति आन्दोलन मे उपस्थित पदाधिकारीयो प्रणाम दिये
प्रशिक्षण एवं मुक्ति आन्दोलन मे उपस्थित पदाधिकारीयो प्रणाम दिये जानकारी-सुरेश वानखेड़े प्रदेश प्रवक्ता भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा दि बुद्धिस्ट सोसायटी...
26 जनवरी 1950 को काँन्स्ट्यूशन आँफ इंडिया भारत का संविधान लागू हुआ था पभाव मे आया था.
26 जनवरी 19550 काँन्स्ट्यूशन आँफ इंडिया भारत का संविधान लागू हुआ था व,पभाव मे आया था. इंदौर से संतोष वानखेड़े...
*डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति का अनूठा प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन*
*डॉ. अम्बेडकर युग सेवा समिति का अनूठा प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन* भारतीय संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर पर आपत्तिजनक टिपण्णी...
20 अगस्त 25 को महु में महाबोधि महाविहार बौद्ध गया महामुक्ति आंदोलन शांति मशाल यात्रा में शामिल हुए हजारो धम्म उपासक उपासिका आम्बेडकरवादी।
20 अगस्त 25 को महु में महाबोधि महाविहार बौद्ध गया महामुक्ति आंदोलन शांति मशाल यात्रा में शामिल हुए हजारो धम्म...
महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन के लिए शांति मशाल यात्रा मध्यप्रदेश महु इंदौर से शुरू…..!
20 अगस्त 25 से महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन के लिए शांति मशाल यात्रा मध्यप्रदेश महु इंदौर से शुरू.....! इंदौर। महाबोधि...
महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन: देशव्यापी शांति मशाल धम्म यात्रा दिनांक: 20 अगस्त 2025, स्थान: भीम जन्मभूमि, महू, इंदौर, मध्यप्रदेश
महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन: देशव्यापी शांति मशाल धम्म यात्रा दिनांक: 20 अगस्त 2025, स्थान: भीम जन्मभूमि, महू, इंदौर, मध्यप्रदेश महाबोधि...
