स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में प्रारंभ सांस अभियान
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में प्रारंभ सांस अभियान
बैतूल 18 नवंबर, 2024
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 12 नवम्बर 2024 से प्रारंभ सांस अभियान आगामी 28 फरवरी 2025 तक चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रविकांत उइके ने बताया कि सांस अभियान अंतर्गत आरबीएसके एएमओ, सीएचओ एवं एएनएम द्वारा निमोनिया के प्रकरणों का चिन्हांकन कर उचित प्रबंधन एवं आशा कार्यकर्ता निमोनिया की पहचान हेतु 5 वर्ष तक के कम आयु के बच्चों के घरों भ्रमण कर रही है। इस दौरान बच्चों को खांसी एवं सांस लेने में कठिनाई होने पर निमोनिया प्रबंधन प्रोटोकॉल अनुसार सिरप अमोक्सिसिलिन देगी एवं रेफरल हेतु उचित व्यवस्था करेगी।
सीएमएचओ डॉ.उईके ने बताया कि सांस (एस.ए.ए.एन.एस.) सोशल अवेयरनेस एण्ड एक्शन टू न्यूट्रलाइजर न्यूमोनिया सक्सेसफुली) अभियान के मुख्य उदेदश्य निमोनिया के प्रारंभिक लक्षणों की समय पर पहचान कर प्रारंभिक उपचार एवं उचित स्वास्थ्य संस्था में रैफर तथा निमोनिया के संबंध में जन जागरूकता के माध्यम से 5 वर्ष तक आयु के बच्चों में निमोनिया से होने वाली मृत्यु 5.1 प्रति हजार से 3 प्रति हजार जीवित जन्म तक लाना है।
सीएमएचओ डॉ.उईके ने बताया कि 5 वर्ष तक के बच्चों में मृत्यु का सबसे अधिक कारण निमोनिया संक्रमण है। निमोनिया के प्रकरण मुख्यतः सर्दी एवं वर्षा ऋतु, अधिक प्रदूषण, धुआं, स्लम एरिया वाले क्षेत्रों में सबसे अधिक होने की संभावना होती है। जिन बच्चों का पूर्ण टीकाकरण नहीं हुआ है या जो बच्चे कुपोषित हैं उन्हें निमोनिया होने की संभावना रहती है। इन बच्चों को शीघ्र स्तनपान उपलब्धता, पूरक आहार, विटामिन ए की खुराक, साफ सफाई, साबुन एवं पानी से हाथ धोना, घरेलू वायु प्रदूषण को कम करने संबंधी उपाय अपनाकर एवं इस संबंध में जन समुदाय को जागरूक कर निमोनिया को कम किया जा सकता है।
More Stories
बैतूल जिले केआठनेर ब्लाक के ढोडा पंचायत के गांव भटबोरी मे नाही बिजली हैना ही पक्का सडक रास्ता अभाव मे यहा के लोगों को आज भी आदम जमाने का संघर्ष करना पडताहै।
बैतूल जिले आठनेर ब्लॉक ढोडापंचायत के गांव भटबोरीमे मे नाही बिजी हैना ही पक्का सडक रास्ता अभाव मे यहा के...
सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे हर्ष उल्लास से मनाई गई सभी सामाजिक राजनैतिक प्रमुख संगठन भाजपा आप कांग्रेसीयो ने प्रतिमा छायाचित्र पर पुष्प माला चढाई अभिवादन किया . केक काटा गया ढोल ढमाके साथ रैली निकाली गई।
14 अप्रैल सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की 135वी जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे...
महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें। महिला शिक्षा-महिला सशक्तिकरण पर कार्य किया।एक शिक्षा के अभाव मे शुद्रो का पतन हुआ है।
महात्मा ज्योतिबा फुले की199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें। महिला शिक्षा-महिला सशक्तिकरण पर कार्य किया।एक शिक्षा के अभाव मे शुद्रो का...
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
