70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 19 से 22 तक लगेंगे शिविर, आज सारनी में होगा शिविर
*70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 19 से 22 तक लगेंगे शिविर, आज सारनी में होगा शिविर*
सारनी। आयुष्मान निरामयम योजनांतर्गत नगर पालिका क्षेत्र में 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए नगर पालिका द्वारा 19 से 22 नवंबर तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन 19 नवंबर को सारनी के न्यू वेलफेयर सेंटर में शिविर आयोजित किया जाएगा।मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम ने बताया कि कलेक्टर बैतूल ने आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता से बनाने के निर्देश दिए हैं। नगर पालिका द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सतत वार्डों में पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। लोगों को सुगमता हो इसके लिए नगर पालिका एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सारनी नगर में सेक्टर वार शिविरों का आयोजन किया गया है। इसके तहत 19 नवंबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक न्यू वेलफेयर सेंटर सारनी में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी तरह 20 नवंबर को नगर पालिका के उप क्षेत्रीय कार्यालय पाथाखेड़ा में, 21 नवंबर को शोभापुर जैरी चौक वार्ड 31 में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी तरह 22 नवंबर को प्राथमिक शाला भवन छतरपुर चौक बगडोना वार्ड 36 में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाने वाले पात्र हितग्राहियों को आधार कार्ड एवं आधार से लिंक मोबाइल साथ लेकर आना होगा। उक्त आयुष्मान कार्ड के जरिए हितग्राही एक वर्ष में 10 लाख रूपए तक का उपचार करवा सकते हैं।
More Stories
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*...
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन*
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन* सारनी। भारत सरकार द्वारा जनगणना को लेकर अब तेजी से कार्यवाही शुरू हो गई...
दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध का होगा पालन*
*दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह...
जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई
*जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई* पाथाखेड़ा क्षेत्र का मुख्य नाला, कई...
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण*
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण* नगर पालिका में कार्यक्रम का आयोजन, नारी वंदन...
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा है – किरण तायडे
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत केवल एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा...
