*जल गंगा अभियान के तहत श्रमदान कर की वार्ड 10 सार्वजनिक कुएं की सफाई*
*जल गंगा अभियान के तहत श्रमदान कर की वार्ड 10 सार्वजनिक कुएं की सफाई*
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बुधवार को वार्ड 10 स्थित सार्वजनिक कुएं की श्रमदान कर सफाई की गई। कुएं के भीतर से गंदगी निकाली गई। वहीं उसकी दीवारों से खरपतवार नष्ट की गई। विक्रमोत्सव 2025 जल गंगा अभियान के सतत यह अभियान चलाया जा रहा है। I
मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एव आवास विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा निकाय क्षेत्र के जल स्त्रोतों तथा नदी, तालाबों, कुंओं, बावड़ी तथा अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार 16 अप्रैल को नगर पालिका के कर्मचारियों एवं वार्ड के लोगों ने श्रमदान कर वार्ड 10 के सार्वजनिक कुएं की सफाई की। कुएं के भीतर काफी मात्रा में कचरा एवं काई जमा हो गई थी। इसे निकाला गया। कुएं के भीतर उतरकर कर्मचारियों ने दीवारों से खरपतवार एवं झाड़ियां हटाई। उक्त कुएं के पानी का उपयोग आवश्यकतानुसार वार्ड 10 एवं टैंकरों के माध्यम से शहर में सप्लाई करने के लिए किया जाता है। इस मौके पर पार्षद भीम बहादुर थापा, शिवकली बबलू नरें, उपयंत्री एवं नोडल अधिकारी रविंद्र वराठे, सहायक नोडल अधिकारी कमलेश पटेल, समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
More Stories
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*...
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन*
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन* सारनी। भारत सरकार द्वारा जनगणना को लेकर अब तेजी से कार्यवाही शुरू हो गई...
दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध का होगा पालन*
*दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह...
जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई
*जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई* पाथाखेड़ा क्षेत्र का मुख्य नाला, कई...
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण*
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण* नगर पालिका में कार्यक्रम का आयोजन, नारी वंदन...
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा है – किरण तायडे
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत केवल एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा...
