रोड शो में सामाजिक संगठन करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भव्य स्वागत, नगर पालिका में सामाजिक संगठनों की बैठक, पदाधिकारियों ने दिए सुझाव

Spread the love
Read Time:4 Minute, 37 Second

*रोड शो में सामाजिक संगठन करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भव्य स्वागत, नगर पालिका में सामाजिक संगठनों की बैठक, पदाधिकारियों ने दिए सुझाव*

धार्मिक, सामाजिक, श्रमिक संगठन, यूनियन पदाधिकारियों व अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों की हुई बैठक, बगडोना हवाई पट्टी पर 28 मई को प्रस्तावित है मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सभा, कालीमाई से शोभापुर होते हुए बगडोना तक होगा रोड-शो।

सारनी। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 28 मई को प्रस्तावित है। दौरा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार 24 मई को नगर पालिका परिषद सारनी में सभी धार्मिक, सामाजिक, श्रमिक संगठन, यूनियन पदाधिकारियों व अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सभी समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत करने का आश्वासन दिया।

नगर पालिका सभाकक्ष में सायं 4 बजे से आयोजित सभी धार्मिक, सामाजिक, श्रमिक संगठन, यूनियन पदाधिकारियों व अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं की बैठक में सभी समाज के पदाधिकारीगण उपस्थित थे। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम, विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा समेत अन्य लोगों की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भ्रमण कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने सभी समाज पदाधिकारियों को दी। इस दौरान उन्हें संभावित रोड शो के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। रोड-शो कालीमाई से प्रारंभ होकर अंबेडकर प्रतिमा, हाई स्कूल होते हुए शोभापुर स्टाप तक पहुंचेगा। यहां से हवाई पट्टी पहुंचकर मुख्यमंत्री सभा को संबोधित करेंगे। सभी समाज के पदाधिकारियों ने रोड-शो में भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे द्वारा क्षेत्र की समस्त समस्याओं से अवगत करा दिया गया है। उनके आगमन पर यहां की समस्याओं का निराकरण होगा। इस अवसर पर रमेश हारोडे, अरविंद सोनी, उदय प्रदसा, विनोद झरबड़े, राजू अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, प्रीतम सिंदूर, प्रशांत ठाकुर, हितेन सोनी, देवेंद्र सोनी, फरतूलाल मोहबे, कृष्ण कुमार बिंझाड़े, अरूण सिंह चौहान, जीपी सिंह, मदनलाल अमरूते, अमन रस्तोगी, जितेंद्र निरापुरे, युवराज गोस्वामी, राकेश नामदेव, बाबी हैदर, निशाद अहमद, जगदीश डेहरिया, पीआर गावंडे, कमल जैन, परमानंद सिंदूर, राजकुमार नागले, विजय पड़लक, पप्पू यादव, रामराव खाड़े, अशोक पवार, गजानंद रघुवंशी, जगदीश आहूजा, गुमानसिंह ठाकुर, रघुनाथ चढ़ोकार, नारायण खातरकर, गोलू पवार, देवेंद्र देशमुख, सुखदेव धोटे, रविश खांडवे, सुभाष डोंगरे, विजय अड़लक समेत, पवार, कुनबी, उड़िया, रघुवंशी, मेहरा डेहरिया, बौद्धिष्ट, ब्राम्हण, रघुवंशी, राजपूज समेत सभी धार्मिक, सामाजिक, श्रमिक संगठन, यूनियन पदाधिकारियों व अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थिति थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post शासकीय बगडोना कॉलेज में सिक्यूरिटी गार्ड की निविदा में अनिमितता का आरोप कलेक्टर से की शिकायत, निविदा को निरस्त किए जाने की मांग
Next post बैतूल शहरवासियों को जल संकट से मिलेगी निजात ताप्ती बैराज के साथ ही पुराने ट्यूबवेलों से भी होगी पेयजल सप्लाई बैतूल विधायक ने नपा अध्यक्ष. सीएमओ की बैठक लेकर दिए निर्देश