*मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत सिंगल क्लिक से 13 हितग्राहियों को वितरीत किए 32 लाख रूपए, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का किया प्रसारण*

Spread the love
Read Time:3 Minute, 33 Second

*मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत सिंगल क्लिक से 13 हितग्राहियों को वितरीत किए 32 लाख रूपए, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का किया प्रसारण*

सामान्य एवं दुर्घटना मृत्यु पर हितग्राहियों को दी गई राशि।

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी में शुक्रवार 28 मार्च को मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत सिंगल क्लिक से हितग्राहियों को राशि वितरीत की गई। इस अवसर पर भोपाल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इसमें वेबकास्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हितग्राहियों को संबोधित किया।

नगर पालिका कक्ष में दोपहर 2.15 बजे से आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा, सभापति भीम बहादुर थापा, पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम का वेबकास्ट से सीधा प्रसारण किया गया। नगर पालिका क्षेत्र सारनी में मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक से राशि वितरीत की गई। इसमें 13 हितग्राहियों को 32 लाख रूपए की सहायता राशि वितरीत की गई। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि जनकल्याण संबल योजना के जरिए कई गरीब परिवारों को जीने की नई राह मिली है। परिवार में अपने को खोने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री संबल योजना की राशि से काफी राहत मिली है। इस अवसर पर लीला साहू, प्रतिभा साहू, लीलाधर नारनवरे, कांता पिंगले, सियाबाई राजपूत, राजकुमारी, पुष्पा नागले, सुनिता प्रजापति, शाहिन खान, आशा यादव, शशि कुमार, हाकम सिंह नगदे, लुमेश्वरी बाई को राशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पार्षद छाया अतुलकर, भीम बहादुर थापा, मीना ददन सिंह, किरण झरबड़े, ज्योति नागले, चंद्रा सोनेकर, संगीता धोटे, प्रवीण सोनी, भावना बंडू माकोड़े, हरिता पाल, इशरत बी, रूपलाल बेलवंशी, बेबी ठाकुर, योगेश बर्डे, रोशनी झपाटे, महेंद्र भारती, अनिता बेलवंशी, आजाबराव घोटे, आकाश पंदराम, बेबी बिंझाड़े, कविता पटैया, मनोज डेहरिया, आनंद पिंटिश नागले, रेखा भलावी, सरिता वागद्रे, दशरथ सिंह जाट, योजना शाखा प्रभारी जीएस पांडे, रामराज यादव, मुरारी यादव, चंद्रकला पाल, पप्पी अश्वारे एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post *स्वच्छता की बात अपनों के साथ विषय पर नगर पालिका में हुई कार्यशाला, सफाई मित्रों को प्रशिक्षित कर किया सम्मानित*
Next post महिला बाल विकास परियोजना भीमपुर का द्वितीय चरण के तहत आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न