*नगर पालिका में अंगीकार 2025 अभियान के तहत 40 हितग्राहियों को सौंपे पी.एम. अवासों के आवंटन पत्र, पंजीयन की दी जानकारी*
*नगर पालिका में अंगीकार 2025 अभियान के तहत 40 हितग्राहियों को सौंपे पी.एम. अवासों के आवंटन पत्र, पंजीयन की दी जानकारी*
आवासों का पंजीयन, आवंटन सतत जारी, उक्त परिवारों का आगामी दिनों में कराया जाएगा गृह प्रवेश।_
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी में शुक्रवार को अंगीकार-2025 अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के 40 हितग्राहियों को आवंटन पत्रों का वितरण किया गया। जल्द ही इन हितग्राहियों का नगर पालिका द्वारा गृह प्रवेश कराया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरूआत दोपहर 2.30 बजे नगर पालिका सभाकक्ष में हुई। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार कमलेश सिंह, पार्षद दशरथ सिंह जाट, भीम बहादुर थापा, योगेश बर्डे, गणेश महस्की, आनंद पिंटिश नागले, बेबी बिंझाड़े, जफर अंसारी, आकाश पंद्राम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम, सहायक लेखाधिकारी ब्रजेश नागर, उपयंत्री रविंद्र वराठे, केके भावसार की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरूआत हुई। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना शामिल है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र सारनी में महज 2 लाख की लागत पर पक्का और सर्वसुविधायुक्त आवास मिल रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री की इस योजना से सभी के अपने स्वयं के मकान का सपना पूरा हो रहा है। इस अवसर पर आवंटन प्रक्रिया पूरी करने वाले 40 हितग्राहियों को को आवंटन पत्रों का वितरण किया गया। योजना के संबंध में विनायक बागड़े ने आवेदन, पंजीयन एवं आवंटन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जो हितग्राही आवास लेना चाहते हैं वे कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर जानकारी ले सकते हैं। आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष जगदीश पवार ने किया। कार्यक्रम में हितग्राही, नपा के अधिकारी, कर्मचारी, आम नागरिकगण उपस्थित थे।
More Stories
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*...
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन*
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन* सारनी। भारत सरकार द्वारा जनगणना को लेकर अब तेजी से कार्यवाही शुरू हो गई...
दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध का होगा पालन*
*दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह...
जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई
*जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई* पाथाखेड़ा क्षेत्र का मुख्य नाला, कई...
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण*
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण* नगर पालिका में कार्यक्रम का आयोजन, नारी वंदन...
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा है – किरण तायडे
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत केवल एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा...
