भारत की शिक्षा व्यवस्था पर चिंता….

Spread the love

भारत  की शिक्षा व्यवस्था पर चिंता….

किरण तायड़े 

आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने भारत की शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि एआई के इस दौर में भी प्लंबर जैसे हाथों से किए जाने वाले काम खत्म नहीं होंगे. लेकिन, भारत की शिक्षा प्रणाली बच्चों को ऐसे कामों के लिए तैयार नहीं कर रही है. राजन ने कहा कि हमें बच्चों को डिग्री के बजाय प्रैक्टिकल स्किल्स सिखाने पर ध्यान देना चाहिए।

रघुराम राजन ने एक पॉडकास्ट में कहा कि भारत एआई के भविष्य की ओर बढ़ रहा है. लेकिन, उसका वर्कफोर्स (काम करने वाले लोग) ठीक से प्रशिक्षित नहीं है. कई लोग तो कुपोषित भी हैं. उन्होंने कहा कि हमें इस बारे में सोचना होगा कि हम अपने युवाओं को काम के लिए कैसे तैयार करते हैं. हमें सिर्फ डिग्री पर नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल स्किल्स पर ध्यान देना चाहिए. राजन ने कहा कि कुछ ऐसी जगहें हैं जहां काम की जरूरत है, जहां हाथों से काम करना पड़ता है. एआई के इस युग में भी प्लंबर का काम खत्म नहीं होगा…

Previous post आर.डी. पब्लिक स्कूल में हुआ इंटर स्कूल टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन चार दिवसीय टूर्नामेंट में 16 टीमों ने की सहभागिता
Next post *आदिवासी आईएएस एवं अजाक्स के अध्यक्ष श्री संतोष वर्मा के समर्थन में धरना*