महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव -वंचित बहुजन अगाड़ी ने 11उम्मीवारो की घोषणा देवेन्द्र फडणवीस के खिलाफ विनय भांगे को उम्मीदवार बनाया है।

Spread the love
Read Time:2 Minute, 10 Second

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव

वंचित बहुजन अगाड़ी ने 11उम्मीवारो की घोषणा देवेन्द्र फडणवीस के खिलाफ विनय भांगे को उम्मीदवार बनाया है।

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नवंबर में होने की संभावना है । वंचित बहुजन अघाड़ी ने उम्मीदवार घोषित करने में बाजी मार ली है। वंचित बहुजन अगाड़ी के प्रमुख डॉ प्रकाश अंबेडकर ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 11 विधान सभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। इसमें बीजेपी के दिग्गज नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है। इसके अलावा लेवा पाटिल समुदाय से आने वाली ट्रांसजेंडर शमीभा पाटिल को भी वीबीए ने टिकट दिया है। शमीभा उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले की रावेर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा से बीडीए ने विनय भांगे को भाजपा शींदे सरकार के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस  के खिलाफ उम्मीदवार बनाया है।

वीबीए की पहली लिस्ट

विधानसभा सीट उम्मीदवार

रावेर – शमिभा पाटिल (तीसरा विंग)

सिंदखेड राजा – सविता मुंढे

वाशिम – मेघा किरण डोंगरे

धामनगांव रेलवे – नीलेश विश्वकर्मा

नागपुर दक्षिण पश्चिम – विनय भांगे

साकोली – डॉ. अविनाश नन्हे

नांदेड़ दक्षिण – फारूक अहमद

लोहा – शिव नारंगले

औरंगाबाद पूर्व – विकास दांडगे

शेवगांव – किसान चव्हाण

खानापुर – संग्राम माने

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post आरपीआई (आंबेडकर) के सभी नेता विधानसभा की तैयारी करे* – दिपकभाऊ निकाळजे
Next post ड्रिलिंग कैंप में बनेगा सांस्कृतिक मंच, नपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन