धानी ALF महिला मंडल पाथाखेड़ा सारणी स्व सहायता समूह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया

Spread the love
Read Time:4 Minute, 31 Second

धानी ALF महिला मंडल पाथाखेड़ा सारणी स्व सहायता समूह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजपूत भवन पाथाखेड़ा में धानी  महिला मंडल  नगर पालिका समुह ने राजपूत भवन में पाथाखेड़ा में  धूमधाम  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। धानी महिला मंडल के अध्यक्ष कमला जगदेव ,सचिव गीता बिहारे कोषाध्यक्ष अंजलि मालवीय में जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्व सहायता समूह के द्वारा जो नगर पालिका सारणी से पंजीकृत है उनके  दस समूहों का एक ग्रुप समूह मंडल धानी महिला मंडल पाथाखेड़ा का गठन हुआ है सारे ग्रुप के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यकम बड़े ही धूमधाम से किया गया जिसमे मुख्यअतिथि के रूप  योजना शाखा नोडल अधिकारी श्री के के भावसार सेनेटरी इंस्पेक्टर नपा  एन यू एल एम शाखा प्रभारी श्री  रंजीत डोंगरे नपा महिला बाल विकास विभाग श्री संजय ऊइके जी श्री निराकार सागर नपा  पार्षद  श्रीमती  अनीता बेलबंशी वार्ड 23 पार्षद श्रीमती  कविता पटैया  वार्ड 29 पार्षद श्रीमती संगीता धुर्वे वार्ड 27 पूर्व पार्षद  लक्ष्मी गोहे जी की विशेष उपस्थिति में कार्यकम किया गया ।जिसमें सर्वप्रथम  अतिथियों ने मांता सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित पूजन करके कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।धानी ALF महिला मंडल स्व सहायता समूह ग्रुप के अध्यक्ष सचिव सदस्यों पदाधिकारियों ने अतिथियों का पुष्प माला पुष्प गुच्छ  भेट करके एवं तिलक लगाकर  स्वागत अभिनंदन किया । उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि श्री के के भावसार जी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्व सहायता समूह की महिलाओं को एकत्रित होकर ऐसे आयोजन करते रहना चाहिए जिससे सभी का व्यक्तिगत विकास होता हैं महिलाये आज हर क्षेत्र में कार्य कर रही हैं आगे बढ़ रही हैं। श्री रंजीत डोंगरे ने भी महिलाओं को स्व सहायता समूह संगठन।की। जानकारी देते हुए बताया कि मातृ शक्ति शिक्षा स्वास्थ्य राजनीति सामाजिक  धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर देश की उन्नति में अपना योगदान दे रही है।आज महिलाओं की भागदारी देश  समाज में बराबर हो गया है। महिलाओं द्वारा भाषण गीत नृत्य खेल कूद आदि प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में समूह  दीक्षा , आराधना आजीविका  उदगम,कार्तिक  गुरु कृपा ,श्री शिवाय  राजेश्वरी, विदुषी योगिता , वैष्णवी स्व सहायता समूह की अध्यक्ष सचिव सदस्यों पदाधिकारियों एव सारे समूहों के सदस्यों की विशेष सहयोग मितव्ययता मिलन मिलजुल बड़े ही धूमधाम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।।इस अवसर दीक्षा  कमला जगदेव  ललिता  आराधना  बबीता पवार  प्रीति  उद्गम अनुराधा  गीता  कार्तिक  अंजनी मालवी रीता राजेश्वरी  अनीता बेलवंशी मंजू  विदुषी ममता साहू  लक्ष्मी पवार श्री शिवाय रेखा ठाकुर ओम लता गुरु कृपा माया योगिता सपना वैष्णवी इंदिरा पवार आदि लोग भारी संख्या में उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post सवाल उठ रहे कि है कि रिमोट कंट्रोल से चलने वाली आटोमेटिक रुफ बोल्डिग की सुविधा मशीन होने पर छत में रुफ बोल्डिग क्यों नही की गई थी।
Next post स्वस्थ व्यक्ति से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होता है:डॉ.वंदना सिंह शाक्य साईंखेड़ा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।