*शॉपिंग सेंटर, सहित चार वार्डों में लगेंगे पेवर ब्लाक, नपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन*
*शॉपिंग सेंटर, सहित चार वार्डों में लगेंगे पेवर ब्लाक, नपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन*
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पेवर ब्लाक लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया है। इसके तहत शॉपिंग सेंटर समेत अन्य वार्डों में 50 लाख रूपए से अधिक लागत से पेवर ब्लाक लगाए जाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने बुधवार को भूमिपूजन किया।
शहर के शॉपिंग सेंटर समेत अन्य क्षेत्रों में पेवर ब्लाक लगाने की मांग उठ रही थी। स्वीकृति के उपरांत बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा, पार्षदगण भीम बहादुर थापा, किरण झरबड़े, हरिता पाल, इशरत बी, पिंटिश नागले, प्रवीण सोनी, नागेंद्र निगम समेत अन्य लोगों की मौजूदगी में कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इसके तहत वार्ड 2 में 11. 80 लाख, वार्ड 4 में 11.48 लाख, वार्ड 11 में 11.46 लाख एवं वार्ड 12 में 16.50 लाख की लागत से पेवर ब्लाक लगेंगे। इसमें वार्ड 11 के ई टाइप शॉपिंग सेंटर का हिस्सा शामिल है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि सड़क किनारे पेवर ब्लाक लगने से सुंदरता बढ़ेगी साथ ही आवागमन भी सुलभ होगा। इस अवसर पर ददन सिंह, विलास चौधरी, राहुल कापसे, अजय साकरे, शांति पाल समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
More Stories
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*...
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन*
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन* सारनी। भारत सरकार द्वारा जनगणना को लेकर अब तेजी से कार्यवाही शुरू हो गई...
दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध का होगा पालन*
*दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह...
जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई
*जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई* पाथाखेड़ा क्षेत्र का मुख्य नाला, कई...
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण*
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण* नगर पालिका में कार्यक्रम का आयोजन, नारी वंदन...
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा है – किरण तायडे
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत केवल एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा...
