पूर्व सैनिक एवं उनके परिजनों के लिए सारनी मे ईसीएचएस(चिकित्सालय) कक्ष का उदघाटन.
पूर्व सैनिक एवं उनके परिजनों के लिए सारनी मे ईसीएचएस (चिकित्सालय) कक्ष का उदघाटन.
सारनी – पूर्व सैनिकों को रक्षा मंत्रालय द्वारा प्रदत्त ECHS स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने हेतु चिकित्सालय, सतपुड़ा ताप विद्युत गृह, सारणी परिसर में दिनांक 20 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को श्री सुशील कुमार लिल्होरें, मुख्य अभियंता म.प्र.पा.जन.कं.लि., सारणी की गरिमामय उपस्थिति में ECHS कक्ष का उद्घाटन किया गया। वर्तमान में पूर्व सैनिकों को महीने में एक बार दूरस्थ स्थान पर आयोजित मोबाइल क्लिनिक का सहारा लेना पड़ता था।
इस अवसर पर कैप्टन (भारतीय नौसेना) सुमीत सिंह (से. नि.) ज़िला सैनिक कल्याण अधिकारी बैतूल, अतिरिक्त एडिशनल चीफ इंजीनियर राजीव गुप्ता, यूनिट प्रभारी श्री एनएस सिंह, सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ विजय कुमार रघुवंशी, ईसीएचएस डॉ संगीता पंवार, पूर्व सैनिक एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।
इस नई पहल के अंतर्गत अब वायुसेना स्टेशन Amla की ECHS मोबाइल क्लिनिक महीने में एक बार सीधे सतपुड़ा ताप विद्युत गृह, सारणी परिसर में संचालित होगी। इसमें एम्बुलेंस, चिकित्सक, सहयोगी स्टाफ और आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाएँगी। इस पहल से पूर्व सैनिक एवं उनके परिजनों को राहत और खुशी की सौगात मिली है, क्योंकि अब उन्हें नियमित चिकित्सकीय परामर्श तथा निःशुल्क दवाइयाँ अपने निवास स्थल पर ही प्राप्त हो सकेगी ।
More Stories
दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध का होगा पालन*
*दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह...
जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई
*जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई* पाथाखेड़ा क्षेत्र का मुख्य नाला, कई...
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण*
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण* नगर पालिका में कार्यक्रम का आयोजन, नारी वंदन...
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा है – किरण तायडे
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत केवल एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा...
संतोष कैथवास बने पाथाखेडा क्षेत्रीय राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संगठन के अध्यक्ष।
संतोष कैथवास बने पाथाखेडा क्षेत्रीय राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संगठन के अध्यक्ष। सारनी ::-- राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संगठन ( आर .सी....
जल गंगा अभियान के तहत छोटा मठारदेव पंप हाउस के सार्वजनिक कुएं की श्रमदान से की सफाई, कुएं से खरपतवार और शैवाल निकाली
*जल गंगा अभियान के तहत छोटा मठारदेव पंप हाउस के सार्वजनिक कुएं की श्रमदान से की सफाई, कुएं से खरपतवार...
