*जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जामुन झिरिया की श्रमदान से की सफाई*

Spread the love
Read Time:2 Minute, 48 Second

*जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जामुन झिरिया की श्रमदान से की सफाई*

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा विक्रमोत्सव 2025 जल गंगा अभियान के तहत मंगलवार को मठारदेव पहाड़ी से आने वाले प्राकृतिक जलस्रोत जामुन झिरिया की सफाई की गई। नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारियों ने श्रमदान के माध्यम से इसे साफ किया। यहां से रोजाना सैकड़ों लोग पीने का पानी भरते हैं।

मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा निकाय क्षेत्र के जल स्त्रोतों तथा नदी, तालाबों, कुंओं, बावड़ी तथा अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार 8 अप्रैल को मठारदेव पहाड़ी से सटी जामुन झिरिया की श्रमदान से सफाई की। यहां पहाड़ी से रिसकर शुद्ध पानी झिरिया के माध्यम से नीचे आता है। नगर पालिका की टीम ने इसके आस-पास के क्षेत्र की सफाई की। पत्तों को साफ कर पास बहने वाले जलस्रोत को साफ किया। मान्यता है कि पहाड़ी से आने वाले प्राकृतिक पानी से कई तरह की बीमारियों से रोकथाम होती है। इसलिए यहां से रोजाना सैकड़ों लोग पानी भरने आते हैं। नपा इसे विकसित करने की योजना भी तैयार कर रही है। इस मौके पर पार्षद भीम बहादुर थापा, प्रवीण सोनी, उपयंत्री एवं नोडल अधिकारी रविंद्र वराठे, सहायक नोडल अधिकारी कमलेश पटेल, गुरूस्वामि एरूलू, मनीष घोटे समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने बताया कि आगामी 30 जून तक विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इसके तहत पार्कों का सुधार, सार्वजनिक प्याउ की स्थापना, पाइप लाइनों का रखरखाव, जलस्रोतों की सफाई, कुंओं का रखरखाव समेत अन्य कार्य किए जाएंगे। नगर पालिका द्वारा बुधवार को पाथाखेड़ा क्षेत्र में विभिन्न प्याउ का शुभारंभ किया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post अनुसूचित जाति जनजाति उप योजना बजट एक्ट कानून बनाने की मांग।
Next post विश्व स्वास्थ्य दिवस पर प्रदीपन नवांकुर संस्था ने बच्चों और महिलाओं को दिए स्वास्थ्य के मंत्र